Kanpur Kidney Racket: ’10 लाख में ली किडनी 90 लाख से अधिक में बेची’ कानपुर किडनी कांड में बड़ा खुलासा

कानपुर में सामने आए किडनी रैकेट ने पूरे देश को चौंका दिया है, जहां 10 लाख में किडनी लेकर उसे 90 लाख तक में बेचा जा रहा था। इस अवैध नेटवर्क में एक एंबुलेंस ड्राइवर मास्टरमाइंड निकला, जिसने अस्पतालों और सर्जनों के साथ मिलकर करोड़ों का कारोबार खड़ा किया।

10 लाख में ली किडनी 90 लाख से अधिक में बेची

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 2, 2026

Kanpur Kidney Racket: सावधान! जिस डॉक्टर पर आप पूरी तरह भरोसा करते हैं, क्या वह सच में आपकी जिंदगी बचा रहा है? उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे देश को हिला दिया है। हैरानी की बात यह है कि महज आठवीं पास एक एंबुलेंस ड्राइवर इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड निकला, जिसने कथित तौर पर कुछ नामी सर्जनों के साथ मिलकर अस्पतालों के ऑपरेशन थिएटर को अवैध अंग कारोबार का अड्डा बना दिया। गरीब और मजबूर लोगों की हालत का फायदा उठाकर यह गिरोह करोड़ों रुपये का गैरकानूनी किडनी रैकेट चला रहा था। इस पूरी जांच रिपोर्ट में जानिए इस खौफनाक साजिश का पूरा सच।