कांकेर के कलेक्टर बोले-आधार बॉयोमेट्रिक उपस्थिति की राज्य स्तर से हो रही मॉनिटरिंग

उत्तर बस्तर कांकेर. कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक लेकर विभिन्न विषयों एवं योजनाआंे के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए। 01 जनवरी 2026 से सभी कार्यालयों में लागू आधार बेस्ड बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस के संबंध में उन्होंने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित समय में उपस्थित होकर अपनी ऑनलाइन अटेंडेंस अनिवार्य रूप से दर्ज करें। इसकी मॉनिटरिंग राज्य स्तर से की जा रही है तथा इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है, अतः इसे गंभीरता से लेते हुए शासन के निर्देशों का अनिवार्यतः पालन करें।

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 6, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

उत्तर बस्तर कांकेर.

कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक लेकर विभिन्न विषयों एवं योजनाआंे के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए। 01 जनवरी 2026 से सभी कार्यालयों में लागू आधार बेस्ड बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस के संबंध में उन्होंने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित समय में उपस्थित होकर अपनी ऑनलाइन अटेंडेंस अनिवार्य रूप से दर्ज करें।

इसकी मॉनिटरिंग राज्य स्तर से की जा रही है तथा इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है, अतः इसे गंभीरता से लेते हुए शासन के निर्देशों का अनिवार्यतः पालन करें। इसके अलावा कलेक्टर ने ई-ऑफिस, धान खरीदी, लंबित निर्माण कार्य, एसआईआर, बस्तर पण्डुम के आयोजन से संबंधित एजेण्डों पर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज सुबह 10.30 से आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि एसआईआर के तहत मतदाता सूची अद्यतीकरण के संबंध में अंतागढ़ विकासखण्ड में संबंधितों को नोटिस डिलीवर नहीं हो पा रहा है। उन्होंने एसडीएम अंतागढ़ को निर्देशित किया चंूकि इसमंे समय-सीमा निर्धारित है, इसलिए आगे की कार्यवाही पूर्ण करने के लिए इसमें तेजी लाएं, जिससे दावा-आपत्तियों का निराकरण निर्वाचन आयोग द्वारा तय समय पर किया जा सके। इसी तरह ई-ऑफिस के माध्यम से सभी कार्यालयों को क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से ब्लॉक स्तर पर ई-ऑफिस से कार्य नहीं किए जा रहे हैं, सभी जनपद सीईओ इसे गंभीरता से लें। राज्य शासन के निर्देशानुसार आगामी दिनों में बस्तर संभाग में आयोजित होने वाले बस्तर पण्डुम की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ने समाज प्रमुखों की बैठक लेकर पारंपरिक परिधान, संस्कृति, वेशभूषा तथा प्राचीन सामाजिक गतिविधियों की जानकारी लेकर प्रत्येक विधा पर विकासखण्डवार टीम गठित करने के निर्देश सभी अनुविभागीय अधिकारियों को दिए। इसके अलावा कलेक्टर ने जिले में धान खरीदी की वर्तमान स्थिति की जानकारी खाद्य अधिकारी से ली। बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न योजनाओं के तहत विभागों में निष्क्रिय खातों को बंद कर एक खाते में राशि समायोजित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसी तरह पुल-पुलिया, सड़क, भवन आदि निर्माण कार्यों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, विशेष केन्द्रीय सहायता मद, राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम, पीएम किसान सम्मान, आयुष्मान वय वंदना सहित विभिन्न विभागों में समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर डीएफओ श्री हेमचंद पहारे, जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे एवं श्री ए.एस. पैकरा, श्री अरूण वर्मा सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर की समीक्षा

समय-सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर क्षीरसागर ने आगामी 26 जनवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पर्व पर गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों की जानकारी दी। उन्हांेने सभी अधिकारियों को सफलतापूर्वक आयोजन के लिए दायित्वों का निर्वहन उच्च अधिकारियों सेे समन्वय स्थापित कर बेहतर ढंग से करने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर श्री कुर्रे ने विभागवार सौंपे गए दायित्वों के बारे में बताया।

Leave a Comment

2