Gen-Z Protest: शिक्षा सुधार बिल का विरोध करना विपक्ष की साजिश है? लोकसभा हंगामे पर भड़की कंगना रनौत

लोकसभा में हंगामे और जंतर-मंतर प्रदर्शन पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने विपक्ष और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष शिक्षा सुधार बिल का भी विरोध कर रहा है। वहीं, जेन-जी के प्रदर्शनों में अभद्र भाषा और नकारात्मकता देखकर कंगना ने कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूरी बना ली है।

Gen-Z Protest

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

जुलाई 27, 2026

Gen-Z Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को लेकर सोमवार (27 जुलाई 2026) को लोकसभा में जमकर हंगामा और नारेबाजी देखने को मिली। इस राजनीतिक गहमागहमी के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने मीडिया के साथ खुलकर बातचीत की और विपक्ष पर जोरदार निशाना साधा। कंगना ने कहा कि विपक्षी दलों ने पूरी तरह से यह तय कर लिया है कि देश के सामने चाहे कितना भी महत्वपूर्ण मुद्दा क्यों न हो, वे सदन की कार्यवाही को किसी भी कीमत पर चलने नहीं देंगे। आज जब देश में शिक्षा व्यवस्था में सुधार से जुड़ा एक बेहद अहम विधेयक संसद में पेश किया जा रहा था, तब भी विपक्ष ने उसका विरोध करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

कांग्रेस पर भड़की कंगना रनौत

बताते चले कि, कांग्रेस पार्टी और अन्य विपक्षी दलों पर जमकर भड़कते हुए कंगना रनौत ने कहा कि पूरे देश को यह देखना चाहिए कि विपक्ष किस तरह शिक्षा सुधार जैसे पवित्र और जरूरी बिल का भी विरोध कर रहा है, और यहां तक कह रहा है कि इसे सदन में पेश ही नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं की गंदी मंशा सिर्फ यह है कि देश में कोई रचनात्मक काम न हो और विकास की रफ्तार पूरी तरह थम जाए, क्योंकि देश की जनता ने उन्हें सरकार चलाने का जनादेश नहीं दिया है और वे इसी हताशा में ओछी राजनीति कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि पीएम दुनिया के लिए एक मिसाल हैं जो देश के हर मुद्दे पर समर्पित हैं। उन्होंने परीक्षा प्रणाली को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए गठित टास्क फोर्स और तुरंत लाए गए संशोधन विधेयक को पीएम मोदी की प्रतिबद्धता बताया।

यूपीए सरकार के शिक्षा बजट पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस पर साधा निशाना

आपको बता दे कि, राहुल गांधी पर करारा प्रहार करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि कांग्रेस नेता इस वक्त ‘खिसयानी बिल्ली खम्मा नोचे’ वाली कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं। उन्होंने राहुल को सलाह दी कि वे यूपीए सरकार के कार्यकाल का शिक्षा बजट उठाकर देखें कि तब शिक्षा के लिए कितना नाममात्र का बजट रखा जाता था। इसके अलावा, कंगना ने सोशल मीडिया पर जेन-जी (GEN-Z) के विरोध प्रदर्शनों के दौरान इस्तेमाल की जा रही अभद्र भाषा और रील्स पर भी गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में इतनी नकारात्मकता और बदसूरती कभी नहीं देखी। भाषा और व्यवहार को बेहद आपत्तिजनक बताते हुए उन्होंने कहा कि वे मानसिक शांति के लिए कुछ समय सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रहेंगी।