Bharat Bhhagya Viddhaata Review: एक्टर-पॉलिटिशियन कंगना रनौत लंबे समय बाद अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म की चर्चाओं के बीच, हाल ही में दिल्ली में एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में फिल्म जगत की नामचीन हस्तियों के साथ-साथ राजनीति के कई दिग्गज भी शामिल हुए। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विशेष रूप से शिरकत की और फिल्म देखने के बाद अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया साझा की।
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने फिल्म की देशभक्ति और जज्बे को सराहा
बताते चले कि, फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसके संदेश और निर्माण की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने फिल्म को “शानदार” करार देते हुए कहा कि यह फिल्म साहस, त्याग और मानवीय मूल्यों का एक बेहतरीन उदाहरण है। सीएम ने फिल्म के कथानक से प्रभावित होकर दिल्ली में इसे टैक्स-फ्री करने की घोषणा की है, ताकि समाज का हर वर्ग इस प्रेरक कहानी को देख सके। उन्होंने कहा, “यह फिल्म सिखाती है कि सेवा और देशभक्ति सिर्फ वर्दी पहनने वालों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भावना हर भारतीय के भीतर निहित है।”
कंगना रनौत की दमदार अदाकारी की प्रशंसा
आपको बता दे कि, दिल्ली की मुख्यमंत्री ने अभिनेत्री कंगना रनौत के काम और उनके व्यक्तित्व की भी जमकर तारीफ की। रेखा गुप्ता ने कहा कि कंगना न केवल संसद में एक सशक्त आवाज के रूप में जनता के लिए लड़ रही हैं, बल्कि पर्दे पर भी ऐसी प्रभावशाली कहानियों को चुनकर समाज को प्रेरित कर रही हैं। सीएम ने कहा कि कंगना ने जिस तरह एक स्टाफ नर्स की भूमिका को जीवंत किया है, वह बेहद सराहनीय है और इसके लिए वे बधाई की पात्र हैं।
सोशल मीडिया पर सीएम ने साझा की स्क्रीनिंग की झलकियां
स्क्रीनिंग के बाद दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने अपने पोस्ट में फिल्म को स्वास्थ्य सेवा से जुड़े उन गुमनाम नायकों—डॉक्टरों और नर्सों—को समर्पित बताया जिन्होंने 26/11 के संकट के दौरान मानवता की रक्षा की थी। उन्होंने फिल्म की भावुक पटकथा और कंगना के अभिनय को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
26/11 की अनकही कहानी
‘भारत भाग्य विधाता’ मुख्य रूप से 26/11 के मुंबई आतंकी हमले के दौरान कामा अस्पताल में नर्सों और वार्ड बॉयज द्वारा दिखाए गए अदम्य साहस की सच्ची दास्तां है। कंगना रनौत इसमें एक समर्पित नर्स की भूमिका में नजर आएंगी, जिनके योगदान पर अक्सर कम चर्चा होती है। मनोज तापड़िया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में गिरिजा ओक,










