Kamada Ekadashi 2026: हिंदू नववर्ष की पहली एकादशी कब? एक क्लिक में जानें तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि

हिंदू नववर्ष की पहली एकादशी, कामदा एकादशी को लेकर भक्तों के बीच तारीखों का भ्रम बना हुआ है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की इस तिथि का विशेष धार्मिक महत्व है, क्योंकि माना जाता है कि यह व्रत हर मनोकामना पूरी करता है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मार्च 23, 2026

Kamada Ekadashi 2026: सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है। लेकिन चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को खास माना जाता है, जिसे कामदा एकादशी के नाम से जानते हैं। कामदा एकादशी हिंदू नववर्ष की पहली एकादशी तिथि है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन व्रत पूजन करने से भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं और अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिलती है। ऐसे में हम आपको अपने इस लेख द्वारा कामदा एकादशी की सही तारीख, पूजा मुहूर्त और विधि के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।

Chaitra Navratri 2026 Day 5: ममता की देवी मां स्कंदमाता की कृपा कैसे पाएं? जानें सही पूजन विधि, मंत्र और भोग

कामदा एकादशी की तारीख

Kamada Ekadashi 2026
हिंदू नववर्ष की पहली एकादशी कब?

पंचांग के अनुसार कामदा एकादशी की तिथि का आरंभ 28 मार्च को सुबह 8 बजकर 45 मिनट से हो रहा है, और इस तिथि का समापन 29 मार्च को सुबह 7 बजकर 46 मिनट पर हो जाएगा। उदया तिथि के अनुसार कामदा एकादशी का व्रत 29 मार्च को किया जाएगा।

एकादशी पूजा का शुभ मुहूर्त

आपको बता दें कि कामदा एकादशी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 48 मिनट से शुरू हो रहा है, जो कि दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। ऐसे में आप इस शुभ मुहूर्त में श्री हरि विष्णु की पूजा अर्चना कर सकते हैं।

कामदा एकादशी पूजा विधि

Kamada Ekadashi 2026
हिंदू नववर्ष की पहली एकादशी कब?

कामदा एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें फिर घर के मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें। फिर पीले वस्त्र, पुष्प, तुलसी दल, धूप दीपक अर्पित करें। इसके बाद भगवान को फल, मिठाई और पंचामृत का भोग लगाएं। साथ ही ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप भी करें। इस दिन पूजा के बाद व्रत कथा का पाठ या श्रवण जरूर करना चाहिए। अब दिनभर उपवास रखकर शाम को भगवान की फिर से आरती करें।

Aaj Ka Rashifal: 23 मार्च को बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत!

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।