Kalsi Mienak Road Accident: 30 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, चीख-पुकार से मचा हाहाकार

देहरादून के कालसी में HRTC बस खाई में गिरने से हादसा, 30 से ज्यादा यात्री सवार, SDRF ने रेस्क्यू शुरू किया, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट।

Kalsi Mienak Road Accident

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 3, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Kalsi Mienak Road Accident: उत्तराखंड के देहरादून जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। कालसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुआनु-मीनाक रोड पर हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस अचानक संतुलन खो बैठी और सड़क से फिसलते हुए गहरी खाई में जा समाई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Patna Road Accident: पटना में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ऑटो टक्कर में 6 लोगों की मौत, 2 घायल

SDRF की टीमें मौके पर रवाना

Kalsi Mienak Road Accident
30 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी

दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए SDRF के सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने के निर्देश दिए। उनके आदेश पर चार अलग-अलग स्थानों—डाकपत्थर, चकराता, मोरी और त्यूणी—से विशेष रेस्क्यू टीमें घटनास्थल की ओर रवाना की गईं। ये टीमें आधुनिक उपकरणों और लाइफ सपोर्ट सिस्टम के साथ राहत कार्य में जुटी हैं। पहाड़ी इलाका और गहरी खाई होने के कारण बचाव कार्य में कठिनाइयाँ आ रही हैं।

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

हादसे की सूचना मिलते ही देहरादून जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गए। चकराता सहित आसपास के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों को आपात स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की प्राथमिकता है कि खाई में फंसे यात्रियों को जल्द से जल्द बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया जाए।

हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, बस में तय क्षमता से अधिक यात्री सवार हो सकते हैं। इस कारण हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और SDRF की टीमें लगातार राहत कार्य में जुटी हुई हैं। स्थानीय ग्रामीण भी प्रशासन के साथ मिलकर बचाव अभियान में सहयोग कर रहे हैं।

South Africa Minibus Accident: दक्षिण अफ्रीका में मिनीबस और ट्रक की भिड़ंत, हादसे में 11 लोगों की मौत

2