UP News: कलराज मिश्रा की पत्नी सत्यवती मिश्रा का निधन, CM योगी ने जताया दुख

पूर्व राज्यपाल और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्रा की पत्नी सत्यवती मिश्रा का 78 वर्ष की उम्र में नोएडा के अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताते हुए श्रद्धांजलि दी। शनिवार देर रात निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर सेक्टर-51 स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया।

UP News

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

सितम्बर 13, 2026

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और हिमाचल प्रदेश व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की पत्नी सत्यवती मिश्रा के निधन पर गहरा दुख जताया है। सत्यवती मिश्रा के निधन की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

CM योगी आदित्यनाथ ने सत्यवती मिश्रा को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

UP News
कलराज मिश्रा की पत्नी सत्यवती मिश्रा का निधन

बताते चले कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सत्यवती मिश्रा के निधन को अत्यंत दुखद बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी परिवार के वरिष्ठ सदस्य और पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की धर्मपत्नी का निधन बेहद पीड़ादायक है। सीएम योगी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान श्रीराम से प्रार्थना करते हुए परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने अपनी श्रद्धांजलि के साथ ‘ॐ शांति’ भी लिखा।

नोएडा के अस्पताल में 78 वर्षीय सत्यवती मिश्रा का निधन

जानकारी के मुताबिक, सत्यवती मिश्रा का शनिवार, 12 सितंबर की देर रात नोएडा के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 78 वर्ष की थीं। परिवार के अनुसार, उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें हाल ही में नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन शनिवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

सत्यवती मिश्रा की तबीयत जानने अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम

UP News
सत्यवती मिश्रा की तबीयत जानने अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम

सत्यवती मिश्रा की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी शनिवार को नोएडा के अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने अस्पताल में सत्यवती मिश्रा के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिवार से भी मुलाकात की। उस समय उनका अस्पताल में उपचार चल रहा था। बाद में देर रात उनके निधन की दुखद खबर सामने आई।

नोएडा स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया पार्थिव शरीर

UP News
नोएडा स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया पार्थिव शरीर

आपको बता दे कि, कलराज मिश्रा के पारिवारिक मित्र और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित त्यागी ने बताया कि सत्यवती मिश्रा के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए नोएडा के सेक्टर-51 स्थित उनके निजी आवास पर रखा गया है। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में भाजपा नेता, सांसद और विधायक उनके आवास पर पहुंचे। नेताओं और समर्थकों ने दिवंगत सत्यवती मिश्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की और कलराज मिश्रा तथा उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई।

आज नोएडा में होगा सत्यवती मिश्रा का अंतिम संस्कार

परिवार के करीबी अमित त्यागी के अनुसार, सत्यवती मिश्रा का अंतिम संस्कार आज दोपहर नोएडा के सेक्टर-94 स्थित अंतिम निवास में किया जाएगा। अंतिम संस्कार में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं और राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के शामिल होने की संभावना है। निधन की खबर सामने आने के बाद अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना जताई है।

सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने दुख जताया

सत्यवती मिश्रा के निधन के बाद सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने दुख जताया है। लोगों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। इस मुश्किल घड़ी में परिवार को संबल और शक्ति मिलने की कामना की जा रही है। सत्यवती मिश्रा के निधन से बीजेपी परिवार और उनके परिचितों में शोक का माहौल है।