Delhi Gangrape Case: कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से गैंगरेप, खुद को पुलिसकर्मी बताकर की वारदात

दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय नाबालिग से कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर पीड़िता और उसके दोस्त को धमकाया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक आरोपी आसिफ को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Delhi Gangrape Case

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

सितम्बर 22, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Delhi Gangrape Case: दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस अब फरार दो आरोपियों की तलाश के साथ CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से गैंगरेप का आरोप

Delhi Gangrape Case

बताते चले कि, दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय लड़की के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। आरोप है कि तीन युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर नाबालिग लड़की और उसके 17 वर्षीय दोस्त को धमकाया और इसके बाद लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना सोमवार, 21 सितंबर की शाम की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, नाबालिग लड़की अपने दोस्त के साथ करीब शाम 7 बजे कालकाजी मंदिर पहुंची थी। मंदिर में दर्शन करने के बाद दोनों करीब 7:30 बजे पास के एक पार्क में चले गए।

दिल्ली गैंगरेप केस में खुद को पुलिसकर्मी बताने का आरोप

आरोप है कि पार्क में दोनों के पहुंचने के कुछ समय बाद करीब 25 से 30 वर्ष की उम्र के तीन युवक वहां आए। युवकों ने कथित तौर पर खुद को पुलिसकर्मी बताया और लड़की तथा उसके दोस्त को धमकाया। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान आरोपियों ने नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया। घटना के बाद करीब रात 8:45 बजे पार्क से PCR कॉल की गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नाबालिग को तत्काल मेडिकल जांच के लिए भेजा गया।

POCSO एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

Delhi Gangrape Case

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए POCSO एक्ट समेत संबंधित कानूनी धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है और घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।जांच एजेंसियां अब वारदात से पहले और बाद की गतिविधियों की जानकारी जुटा रही हैं। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी पीड़िता और उसके दोस्त तक कैसे पहुंचे और घटना के बाद किस रास्ते से फरार हुए।

कालकाजी गैंगरेप केस में एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आसिफ के रूप में बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी फिलहाल पुलिस की हिरासत में है। जांच अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं ताकि फरार दोनों आरोपियों के बारे में जानकारी हासिल की जा सके। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि तीनों आरोपी एक-दूसरे को कैसे जानते थे और वारदात में उनकी क्या भूमिका थी।

फरार दो आरोपियों की तलाश में दिल्ली पुलिस

मामले में शामिल बताए जा रहे बाकी दो आरोपियों की तलाश जारी है। दिल्ली पुलिस ने कालकाजी मंदिर के आसपास और घटनास्थल से जुड़े इलाकों की CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के समय पार्क के आसपास कौन-कौन लोग मौजूद थे। इसके अलावा आसपास लगे कैमरों से संदिग्धों की गतिविधियों और उनके आने-जाने के रास्तों की जानकारी जुटाई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ

CCTV फुटेज के अलावा पुलिस आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां घटना से जुड़े हर उपलब्ध साक्ष्य को जुटाने में लगी हैं। पुलिस का फोकस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के जरिए फरार दोनों आरोपियों तक पहुंचने पर भी है। फिलहाल मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि दो अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस CCTV फुटेज, मेडिकल रिपोर्ट, प्रत्यक्षदर्शियों की जानकारी और गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

2