Kal Ka Mausam: मौसम बदलेगा करवट! कई राज्यों में मौसम का यू-टर्न, जानें हाल

देश के कई राज्यों में मौसम अचानक करवट लेने वाला है। IMD ने बारिश, तेज हवाओं और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। 13 से 16 फरवरी के बीच वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर दिख सकता है। जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम और क्या कहता है ताजा पूर्वानुमान।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 11, 2026

Kal Ka Mausam:उत्तर भारत में अब सर्दी धीरे-धीरे विदाई की ओर बढ़ रही है। दिन के समय धूप तेज हो रही है और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, हालांकि सुबह और शाम अभी भी ठंड का असर बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले दिनों में कई राज्यों में मौसम करवट ले सकता है। 16 फरवरी से सक्रिय होने वाला नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हरियाणा, पंजाब और पहाड़ी क्षेत्रों में असर दिखाएगा। वहीं 18-19 फरवरी को दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है।

Kal Ka Mausam: आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट! दिल्ली समेत अन्य राज्यों का जानें हाल

दिल्ली-एनसीआर: दिन में गर्मी, सुबह-शाम ठंड

दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल दिन अपेक्षाकृत गर्म महसूस हो रहे हैं, जबकि सुबह और शाम हल्की ठंड बनी हुई है। अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से ऊपर और अधिकतम 26 डिग्री तक पहुंच सकता है। हल्का कोहरा या धुंध सुबह दिखाई दे सकती है, लेकिन बड़े बदलाव के संकेत फिलहाल नहीं हैं। दूसरी ओर वायु गुणवत्ता चिंता का विषय बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार AQI 300 के आसपास पहुंच चुका है, जो खराब श्रेणी में आता है।

Kal Ka Mausam: 9 फरवरी को बारिश-बर्फबारी के आसार, 12 राज्यों के लिए चेतावनी

राजस्थान: तापमान बढ़ेगा, फिर बदलेगा मौसम

राजस्थान में हाल ही में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के हल्के प्रभाव से कुछ जिलों में बारिश दर्ज की गई। सीकर, श्रीगंगानगर, झुंझुनूं और चूरू जैसे क्षेत्रों में बादल छाए रहे और हल्की से मध्यम वर्षा हुई। अब धीरे-धीरे तापमान में इजाफा होने के संकेत हैं और कई शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक जा सकता है। हालांकि 13 फरवरी से एक और मौसम प्रणाली सक्रिय हो सकती है, जो राज्य में दोबारा बदलाव ला सकती है।

उत्तर प्रदेश और बिहार: सुहावना दिन, हल्की ठंड बरकरार

उत्तर प्रदेश और बिहार: सुहावना दिन, हल्की ठंड बरकरार
उत्तर प्रदेश और बिहार: सुहावना दिन, हल्की ठंड बरकरार

उत्तर प्रदेश में दिन के समय मौसम सुहावना हो गया है। पछुआ हवाओं की रफ्तार कम होने से तापमान बढ़ा है और कोहरा भी कम होता दिख रहा है। सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रह सकती है। वहीं बिहार में अभी ठंड का असर यूपी से अधिक महसूस किया जा रहा है, हालांकि आने वाले दिनों में वहां भी तापमान बढ़ने की संभावना है।

उत्तराखंड और हिमाचल: बारिश-बर्फबारी से गिरी पारा

उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई है। इससे तापमान में गिरावट आई है और मैदानी जिलों में कोहरे व शीतलहर का असर बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश में भी पिछले 36 घंटों में कई क्षेत्रों में हिमपात हुआ है। रोहतांग दर्रा, लाहौल-स्पीति, चंबा और कुल्लू जैसे इलाकों में तापमान माइनस 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 13 से 16 फरवरी के बीच एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस फिर से बर्फबारी बढ़ा सकता है।

Kal Ka Mausam: शीतलहर और कोहरे का असर! यूपी समेत अन्य राज्यों में कल कैसा रहेगा मौसम?

जम्मू-कश्मीर: कोल्ड डे की स्थिति

जम्मू-कश्मीर में सर्दी का प्रकोप जारी है। श्रीनगर, गुलमर्ग और पहलगाम जैसे क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। IMD के मुताबिक आने वाले दिनों में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है।

तमिलनाडु: दक्षिण में भी बदलेगा मौसम

दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भी बदलाव के संकेत हैं। 13 फरवरी से तमिलनाडु के चेन्नई और आसपास के डेल्टा क्षेत्रों में बादल छाने और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है। राज्य में न्यूनतम तापमान लगभग 22 डिग्री और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।