Kal Ka Mausam: आंधी-बारिश का अलर्ट! यूपी के इन जिलों में बरसेंगे बादल

Kal Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाओं के चलते ठंड फिर तेज हो गई है। रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और न्यूनतम पारा 8.3°C तक पहुंच गया।

यूपी के इन जिलों में बरसेंगे बादल

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 23, 2026

Kal Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाओं के सक्रिय होने से एक बार फिर ठंड का असर तेज हो गया है। बीते दिनों की तुलना में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और न्यूनतम पारा 8.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि ठंडी हवाओं के चलते आने वाले दिनों में रात और सुबह की ठंड और ज्यादा महसूस की जा सकती है।

Kal Ka Mausam: कड़ाके की ठंड! पहाड़ी राज्यों समेत अन्य का जानें हाल

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव शुरू

मौसम विभाग के अनुसार, एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ यूपी के सीमावर्ती इलाकों में प्रवेश कर चुका है। इसका असर शुक्रवार सुबह से दोपहर तक राजधानी लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है। यह सिस्टम काफी सक्रिय है, इसलिए करीब 48 घंटे तक मौसम में बदलाव बना रहेगा। अमौसी स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक, इस दौरान आंधी और बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहने की संभावना है। इसके अलावा, एक और पश्चिमी विक्षोभ के आने के संकेत भी मिल रहे हैं।

गणतंत्र दिवस पर मौसम रहेगा शुष्क

यूपी के इन जिलों में बरसेंगे बादल
यूपी के इन जिलों में बरसेंगे बादल

26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के दिन मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। ऐसे में राज्यभर में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोहों पर बारिश का कोई असर नहीं पड़ेगा। हालांकि, इसके तुरंत बाद 27 से 29 जनवरी के बीच एक बार फिर बारिश का तेज दौर शुरू हो सकता है।

Kal Ka Mausam: शीतलहर का असर, दिल्ली समेत अन्य राज्यों का जानें हाल

बारिश के बाद फिर बढ़ेगी सर्दी

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद पहाड़ी इलाकों से ठंडी पछुआ हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में फिर गिरावट आएगी और सर्दी का असर तेज होगा। बारिश से भीगी जमीन पर जब धूप निकलेगी, तब कोहरे की स्थिति भी गंभीर हो सकती है। गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक था, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें गिरावट के आसार हैं।

पश्चिम यूपी में तेज बारिश

पश्चिम यूपी में मौसम और ज्यादा उग्र रहने वाला है। पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से मिल रही भारी नमी के कारण यहां मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। कई इलाकों में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जो कुछ समय के लिए 60 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती हैं। इसके साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना है। मौसम विभाग ने आज के लिए पश्चिम यूपी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Kal Ka Mausam: बर्फबारी का अलर्ट! दिल्ली समेत अन्य राज्यों का जाने हाल

दिन में भी महसूस होगी ठंड

गुरुवार देर रात से मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाने लगे हैं। शुक्रवार सुबह से तेज हवाओं के साथ मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। बारिश और ओलावृष्टि के कारण दिन और रात दोनों समय तापमान में उल्लेखनीय गिरावट हो सकती है। दिन में भी सर्द दिन जैसी स्थिति बन सकती है और अधिकतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रह सकता है।