Kal Ka Mausam: गणतंत्र दिवस 2026 के मौके पर मौसम ने देशवासियों को अलग अनुभव देने की तैयारी कर ली है। मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार, उत्तर भारत के कई हिस्सों में ठंडक और बारिश का मिश्रण देखने को मिलेगा। कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख जैसे पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी से मौसम सुहावना और रमणीय रहेगा। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और मेघालय में घने कोहरे ने दृश्यता को प्रभावित किया है। राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में शीतलहर का प्रभाव जारी रहेगा, जबकि हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में भी ठंडक का असर महसूस किया जा सकता है।
अरुणाचल प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। IMD के अनुसार, निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तरों में सक्रिय ट्रफ और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम को प्रभावित कर सकते हैं। उपोष्णकटिबंधीय जेट स्ट्रीम भी पूर्वोत्तर भारत में सक्रिय बनी हुई है, जो ठंडक और हवाओं की गति को प्रभावित करेगी।
Weather Update: जम्मू-कश्मीर में मौसम ने बदली करवट, कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
26 और 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश और बर्फबारी का नया दौर शुरू हो सकता है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है। हवाओं की गति 40-60 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। 27 और 28 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य भारत में हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना भी बनी हुई है।
दिल्ली का मौसम

दिल्ली में 26 जनवरी को मौसम सामान्य से थोड़ी ठंडी रहेगी। दिन का तापमान 19-21 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 4-6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सुबह हल्की धुंध और बादलों की मौजूदगी देखी जा सकती है। हवा की रफ्तार सुबह 12 किमी प्रति घंटा से कम और दोपहर में लगभग 10 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है। 27 जनवरी से हल्की से मध्यम बारिश, बिजली और तेज हवाओं का असर दिल्ली में दिखाई दे सकता है।
Weather Update: सीजन की पहली हिमपात से शिमला-मनाली में जनजीवन प्रभावित, दिल्ली-यूपी में बढ़ी ठिठुरन
उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम
उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में 27 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 40-50 किमी प्रति घंटा की तेज हवाओं की संभावना है। पूर्वी हिस्सों में 27 और 28 जनवरी को छिटपुट बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। बिहार में 28 जनवरी को गरज के साथ बारिश और तेज हवाओं की आशंका है। पश्चिमी चंपारण, कैमूर, रोहतास, पटना और भागलपुर जिलों में कोहरे की स्थिति आवाजाही प्रभावित कर सकती है।
राजस्थान और मध्य भारत का मौसम
राजस्थान के कई हिस्सों में 26 जनवरी को ठंडक और शीतलहर का असर रहेगा। 27 जनवरी को पश्चिमी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश, बिजली और तेज हवाओं के झोंके हो सकते हैं। मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों और जबलपुर में 27 और 28 जनवरी को हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में ओले गिरने की आशंका भी है।
Kal Ka Mausam: आंधी-बारिश का अलर्ट! यूपी के इन जिलों में बरसेंगे बादल
अगले कुछ दिनों का तापमान अनुमान
उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में अगले 24 घंटों में 2-4 डिग्री की हल्की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद अगले 2-4 दिनों में तापमान में गिरावट, और फिर धीरे-धीरे बढ़ोतरी की संभावना है। मध्य भारत, महाराष्ट्र और गुजरात में भी तापमान में हल्की उतार-चढ़ाव की संभावना बनी रहेगी, लेकिन कोई अत्यधिक परिवर्तन नहीं होने की उम्मीद है।










