Kal Ka Mausam: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत में जहां दिन के समय तेज धूप और शुष्क हवाएं चल रही हैं, वहीं सुबह और रात में हल्की ठंडक अब भी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले 24 से 48 घंटों में कई राज्यों में मौसम करवट ले सकता है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
Kal Ka Mausam: तेज बारिश या कोहरे की चेतावनी! दिल्ली समेत अन्य राज्यों का जानें हाल
पहाड़ी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम विभाग के मुताबिक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में दिखाई देगा। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल के कुल्लू, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा और लाहौल-स्पीति में बर्फ गिर सकती है।
उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। तेज हवाएं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ सकती है। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ जैसे क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है।
दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत का हाल

दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल मौसम साफ है। दिन में तापमान बढ़ने से हल्की गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह-शाम ठंडक बनी हुई है। अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम लगभग 13 डिग्री के आसपास रह सकता है। हवा की गति बढ़ने से वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में सुधार देखने को मिल सकता है। फिलहाल AQI लगभग 200 के आसपास है, जो मध्यम श्रेणी में आता है। उत्तर प्रदेश और बिहार में सर्दी लगभग विदा ले चुकी है। दिन में तेज धूप के कारण तापमान 30 डिग्री के करीब पहुंच गया है। अगले सप्ताह से गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई गई है।
Kal Ka Mausam: बारिश का माहौल या बढ़ती गर्मी! जानें कल कैसा रहेगा मौसम
महाराष्ट्र और मुंबई का मौसम
महाराष्ट्र में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मुंबई में अधिकतम तापमान 30-31 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। दिन और रात के तापमान में अंतर कम होने के कारण गर्मी का असर ज्यादा महसूस हो रहा है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है।
पूर्वोत्तर भारत में बारिश का अलर्ट

असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अगले 24 घंटे के भीतर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इसका असर पश्चिम बंगाल, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी देखा जा सकता है।
Kal Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज! 12 राज्यों में बारिश, कहां बढ़ेगा तापमान? पूरा अपडेट यहां
दक्षिण भारत में प्री-मानसून के संकेत
दक्षिण भारत में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो गई हैं। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आंधी-तूफान और मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।
गर्मी और सनबर्न का खतरा
देश के कई हिस्सों में गर्मी बढ़ने लगी है। विशेषज्ञों के अनुसार, तेज धूप में अधिक समय बिताने से सनबर्न का खतरा बढ़ जाता है। चिकित्सीय भाषा में इसे डर्माटाइटिस सोलारिस कहा जाता है। यूवी किरणों के अधिक संपर्क से त्वचा लाल हो सकती है, छाले पड़ सकते हैं और जलन महसूस हो सकती है।









