Kal Ka Mausam: देशभर में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाल है। ऐसे में मौसम विभाग ने कल यानी 24 मार्च को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते दिल्ली, यूपी औऱ राजस्थान समेत करीब 11 राज्यों में तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, वहीं कई जगहों पर ओलावृष्टि का भी खतरा बना हुआ है।
Kal Ka Mausam: मौसम विभाग का पूर्वानुमान, अगले दो दिन तक इन राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का असर
उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का असर
आपको बता दें कि, उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में 24 से 26 मार्च के बीच बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान 40 किमी/घंटा तक की हवाएं चलेंगी।
इसके बाद 26 से 28 मार्च के बीच हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट है, जहां हवा की गति 50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। 29 मार्च के आसपास फिर से पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।
Kal Ka Mausam: मौसम ने ली करवट, दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश देगी दस्तक!
पूर्वी भारत में बिजली और बारिश का खतरा

वहीं दूसरी तरफ, बिहार समेत झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी मौसम बिगड़ने वाला है। 26 से 29 मार्च के बीच इन राज्यों में तेज बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 23 से 27 मार्च तक तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रह सकता है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में 24 से 26 मार्च के बीच मध्यम बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। लक्ष्मी नगर, आईटीओ, इंडिया गेट, द्वारका, लाजपत नगर और कालकाजी जैसे क्षेत्रों में बारिश की संभावना अधिक है। इस बदलाव के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम तापमान 18°C के आसपास रहने का अनुमान है।
Kal Ka Mausam: बारिश का अलर्ट या धूप से लोग बेहाल? जानें दिल्ली समेत अन्य राज्यों का हाल
उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में 24 मार्च को कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की संभावना है। मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, सहारनपुर, अलीगढ़, बरेली, आगरा और मथुरा जैसे जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवाएं 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। लखनऊ में अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम 19°C रहने का अनुमान है।
बिहार और उत्तराखंड में स्थिति
बिहार में 24 मार्च को कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 26-27 मार्च को तेज बारिश और आंधी का अलर्ट है। पटना में तापमान 32°C अधिकतम और 20°C न्यूनतम रह सकता है। वहीं उत्तराखंड में 26 से 29 मार्च के बीच भारी बारिश की चेतावनी है। नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में मौसम ज्यादा प्रभावित रहेगा।
हिमाचल और राजस्थान में अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में 26 मार्च से बारिश और आंधी का असर बढ़ेगा। शिमला, कुल्लू, कांगड़ा जैसे जिलों में मौसम खराब रहेगा। राजस्थान में 24 से 26 मार्च के बीच जयपुर, अजमेर, कोटा और जोधपुर सहित कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।
Kal Ka Mausam: बारिश का अलर्ट या धूप से लोग बेहाल? जानें दिल्ली समेत अन्य राज्यों का हाल
दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत का मौसम
दक्षिण भारत के कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हल्की बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 24 से 27 मार्च के बीच तेज बारिश और आंधी की संभावना है।









