Kal Ka Mausam: भारत के कई हिस्सों में मौसम अचानक करवट ले रहा है। मौसम विभाग IMD) ने अलर्ट जारी कर दिया है कि अगले 2 दिन 7 और 8 अप्रैल को उत्तर और मध्य भारत में दो शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभों के कारण आंधी, तूफान और ओलावृष्टि की संभावना है। इस बदलाव में गिरावट तो लाई है, लेकिन किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
Weather Update: आज छाएगी धूप, कल और परसों आंधी के साथ झमाझम बारिश के आसार
पिछले 24 घंटों का असर
आपको बता दें कि, बीते दिन देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला। अरुणाचल प्रदेश और तमिलनाडु में भारी बारिश दर्ज की गई है, जबकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी और ओलावृष्टि हुई। उत्तर प्रदेश में भी ओले गिरे। वहीं दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम बंगाल, बिहार और मध्य प्रदेश में 30 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हवाएं चलीं।
दिल्ली-एनसीआर: ठंडा और बरसाती मौसम

राजधानी दिल्ली की बात करें तो वहां के आसपास इलाकों में 7 से 8 अप्रैल को बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान हैं। 9 अप्रैल से बादल छंटने लगेंगे और 10 अप्रैल के बाद गर्मी का असर बढ़ेगा।
Kal Ka Mausam: देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और ओलों की चेतावनी जारी
उत्तर प्रदेश और बिहार: गंभीर चेतावनी

वहीं उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां 7 अप्रैल से पश्चिमी हिस्सों में मौसम बिगड़ना शुरू होगा और 8 अप्रैल तक पूरे राज्य में आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है। बिहार में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। दक्षिण बिहार के जिलों जैसे पटना, गया नवादा और बक्सर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं। वहीं उत्तर बिहार के जिलों जैसे चंपारण, सीतामढ़ी और पूर्णिया में येलो अलर्ट प्रभावी है। यहाँ उमस भरी गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन आंधी-तूफान का खतरा बना रहेगा।
राजस्थान, पंजाब और हरियाणा
राजस्थान में 6 अप्रैल की शाम से ही नया विक्षोभ सक्रिय हो गया है। वहीं 7 तारीख की बात करें तो जोधपुर और जयपुर संभाग में 50से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्ताप से धूलभरी आंधी चलने और ओलावृष्टि के आसार जताए गए हैं। पंजाब और हरियाणा में भी 7 और 8 अप्रैल को बिजली कड़कने और मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
Weather Update: दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी और बारिश, जानिए अगले 3 दिन कैसा रहेगा हाल
पर्वतीय राज्यों में बर्फबारी
पहाड़ों पर भी कुदरत का असर दिखेगा। कश्मीर घाटी में 7 अप्रैल को भारी वर्षा और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 8 अप्रैल को ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होगी। इसका असर मैदानी इलाकों के तापमान पर पड़ेगा, जिससे अगले 3-4 दिनों तक लू चलने की कोई संभावना नहीं है।
किसानों के लिए परामर्श
किसानों को इस बात की सलाह दी जाती है कि इस समय गेहूं की फसल तैयार हो गई है, जो कि बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि फसलों के लिए घातक साबित हो सकती है। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि कटी हुई फसल और मंडियों में रखा अनाज सुरक्षित स्थानों पर रखें। आंधी और बिजली के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लें। सिंचाई और कीटनाशकों का छिड़काव फिलहाल रोक दें।
Weather Update: तेज बारिश के बाद दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD की चेतावनी










