Kal Ka Mausam: देशभर में मौसम का रुख अचानक बदल गया है। पिछले दिनों की भीषण गर्मी अब लगभग खत्म हो चुकी है और उसकी जगह आंधी, बारिश और तेज हवाओं ने ले ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 2 जून को देश के आधे से ज्यादा हिस्सों में मौसम बेहद खराब रहने की संभावना है। कई राज्यों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और धूलभरी आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ क्षेत्रों में हवाओं की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
दिल्ली-NCR में राहत
दिल्ली और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। बारिश और धूलधरी आंधी के कारण गर्मी में काफी राहत मिली है। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 35.8°C दर्ज किया गया, जो पिछले कई दिनों की तुलना में कम है।
2 जून को दिल्ली-NCR में आंधी और बारिश की संभावना है। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। तापमान लगभग 36°C अधिकतम और 28°C न्यूनतम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार जून के शुरुआती दिनों में लू की कोई संभावना नहीं है।
उत्तर प्रदेश में कई जिलों में भारी मौसम अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मौसम का प्रभाव काफी तेज रहने वाला है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी दोनों हिस्सों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है। सहारनपुर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर जैसे कई जिलों में मौसम प्रभावित रहेगा। लखनऊ में तापमान 37°C अधिकतम और 28°C न्यूनतम रहने का अनुमान है। तेज हवाओं के साथ बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
बिहार और झारखंड में तेज हवाओं का खतरा
बिहार में भी मौसम ने करवट ली है। पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया और अन्य जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट है। यहां हवाओं की रफ्तार 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पटना का तापमान लगभग 39°C अधिकतम और 29°C न्यूनतम रहने का अनुमान है। झारखंड में स्थिति और गंभीर मानी जा रही है। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और अन्य क्षेत्रों में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की संभावना है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर असर
उत्तराखंड में मौसम सबसे ज्यादा गंभीर स्थिति में है। भारी बारिश, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी के चलते चारधाम यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है नैनीताल, चमोली, टिहरी और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। देहरादून में तापमान 32°C अधिकतम और 23°C न्यूनतम रहने का अनुमान है।
हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भी खराब मौसम का असर
हिमाचल प्रदेश में शिमला, कुल्लू और कांगड़ा जैसे क्षेत्रों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट है। मनाली में तापमान काफी गिरकर 13°C अधिकतम और 4°C न्यूनतम तक पहुंच सकता है। जम्मू-कश्मीर में भी कई इलाकों में तेज बारिश और आंधी की संभावना है। श्रीनगर में तापमान 27°C अधिकतम और 14°C न्यूनतम रहने का अनुमान है।
राज्यपाल पटेल को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन्मदिवस की दीं शुभकामनाएं
पश्चिम बंगाल और राजस्थान में भी मौसम बिगड़ा
पश्चिम बंगाल में मालदा, मुर्शिदाबाद और कोलकाता सहित कई क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। यहां 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाएं चल सकती हैं।राजस्थान में धूलभरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
मानसून की देरी और आगे का अनुमान
दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में अपनी तय तारीख पर दस्तक नहीं दे पाया है, जिससे इसकी आगे की गति धीमी बनी हुई है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में मानसून के देश में प्रवेश करने की संभावना बढ़ सकती है।
‘पवित्र नगरी’ फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती, मांस व्यापारियों की याचिका पर सरकार को नोटिस










