Kal Ka Mausam: देश के अधिकतर हिस्सों में इस समय मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। एक ओर जहां उत्तर भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ क्षेत्रों में अचानक आंधी और बारिश की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार 28 अप्रैल 2026, मंगलवार को कई राज्यों में मौसम अस्थिर रहेगा और तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
Weather Update: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से बेहाल यूपी, IMD ने जारी किया बारिश और आंधी का अलर्ट
दिल्ली में गर्मी का कहर
राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार कल दिल्ली में अधिकतम तापमान लगभग 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 30 डिग्री रहने की संभावना है। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं। कई इलाकों में लू (Heat Wave) चलने की चेतावनी भी जारी की गई है, जिससे स्वास्थ्य पर असर पड़ने की आशंका है।
यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। मेरठ, सहारनपुर, हापुड़, बिजनौर, रामपुर, बुलंदशहर, बदायूं, आगरा, मथुरा, कानपुर और लखनऊ जैसे जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में हवाएं 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती हैं। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है।
राजस्थान में भी बदलेगा मौसम का मिजाज
राजस्थान में भी मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, अलवर, सीकर, चूरू और भरतपुर जैसे जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।यहां हवा की गति करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। जयपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
Weather Update: दिल्ली-NCR में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, शाम को धूल भरी आंधी के आसार
उत्तराखंड में तेज हवाएं और बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में भी मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी दी है। देहरादून में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग और चंपावत जैसे क्षेत्रों में बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय उत्तर भारत में गर्मी और पश्चिमी विक्षोभ दोनों का असर देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि कहीं भीषण गर्मी तो कहीं अचानक तेज आंधी-बारिश का दौर बना हुआ है। लोगों को सलाह दी गई है कि तेज धूप और लू से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें।
Kal Ka Mausam: मौसम का पलटवार! दिल्ली समेत जानें अन्य राज्यों का हाल









