Kal Ka Mausam: अप्रैल महीने की शुरुआत के साथ ही मौसम में भी उतार-चढ़ाव का सिलसिला देखने को मिल रहा है। ऐसे में कहीं तेज धूप तो कहीं तेज बारिश देखने को मिल रहे हैं, यहां तक की कहीं-कहीं तो ओलावृष्टि का भी सामना करना पड़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों यानी की 3, 4 और 7 अप्रैल को कई राज्यों में पश्चिमी विछोभ के कारण भारी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
Weather Update: UP में बादलों का डेरा, तेज हवाओं और बारिश का सिलसिला जारी
Kal Ka Mausam: पिछले 24 घंटों में मौसम की स्थिति
आपको बता दें कि, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालयस उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वी मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि भी हुई। मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ओलावृष्टि भी हुई। मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक का दौर देखा गया, जिसमें हवा की गति 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 3, 4 और 7 अप्रैल को अपने चरम पर रह सकते हैं। इस दौरान कश्मीर घाटी में भारी बारिश, मध्य भारत में गरज-चमक और कुछ जगह ओलावृष्टि की संभावना है।
Kal Ka Mausam: दिल्ली का कल का मौसम
दिल्ली की बात करें तो कल सुबह आंशिक बादल देखने को मलि सकते हैं, साथ ही दोपहर तक आसमान साफ रहने की संभावना जताई गई है। दोपहर से शाम तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ 20-30 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं। शाम तक इनकी गति 15 किमी घंटे तक घट जाएगी। अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
Kal Ka Mausam: उत्तर-पूर्व और पूर्वी भारत में भारी बारिश, दिल्ली समेत अन्य राज्यों का जानें हाल
उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में फिलहाल तेज धूप और गर्मी का प्रभाव है। अगले 48 घंटों में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन 3 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर राज्य के कई इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की हवाएं, गरज-चमक और बारिश व ओलावृष्टि देखने को मिल सकती हैं। इस बदलाव से तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट संभव है।
बिहार और राजस्थान में मौसम
बिहार में 5 अप्रैल से हल्की से मध्यम बारिश और तेज आंधी की संभावना है। पूरे अप्रैल में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। राजस्थान में 2 अप्रैल तक हल्की बारिश हुई। 3-4 अप्रैल और 7-8 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंधी और बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं, कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।
पहाड़ी क्षेत्रों और झारखंड का हाल

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 3-6 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इन क्षेत्रों में 50-60 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के झोंके चल सकते हैं। झारखंड के 14 जिलों में 4-5 अप्रैल को गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी है। इन तेज हवाओं से फसलों को नुकसान का खतरा भी है।
Weather Update: दिल्लीवालों को गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
दक्षिण भारत में आने वाले दिनों का मौसम
केरल और माहे में 3-5 अप्रैल, जबकि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, यनम और आंतरिक कर्नाटक में 3-6 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30-50 किमी प्रति घंटे की हवाएं चल सकती हैं। तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 3-6 अप्रैल के बीच बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।










