Kal Ka Mausam: देशभर में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। ऐसे में पहाड़ी इलाकों में सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंडी हवाओं का दौर तेज हो गया है। अगरे 2 दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पहाड़ो पर बर्फबारी और मैदावी इलाकों में आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है।
Kal Ka Mausam: बारिश और कोहरे की चेतावनी! दिल्ली समेत अन्य राज्यों का जानें हाल
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और शीतलहर
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। कई जगहों पर तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया जा सकता है, जिससे कड़ाके की ठंड का एहसास बढ़ेगा। घाटी और आसपास के जिलों में ‘कोल्ड डे’ जैसी स्थिति बन सकती है। तेज हवाओं के कारण सर्दी का असर और गहरा होगा।
दिल्ली-एनसीआर: दिन में गर्मी, सुबह-शाम ठंड

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बीते कुछ दिनों से तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। दिन के समय हल्की गर्माहट महसूस हो रही है, जबकि सुबह और रात में ठंड बनी हुई है। 16 फरवरी के आसपास हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, जिससे मौसम में बदलाव आ सकता है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम 25–26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। हवा की रफ्तार बेहतर रहने से प्रदूषण स्तर में भी सुधार की उम्मीद है।
Kal Ka Mausam: मौसम बदलेगा करवट! कई राज्यों में मौसम का यू-टर्न, जानें हाल
हरियाणा, पंजाब और राजस्थान
मैदानी राज्यों में 17-18 फरवरी को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। हरियाणा और पंजाब में दिन के समय तापमान 25 डिग्री से ऊपर पहुंच रहा है, जिससे हल्की गर्मी महसूस हो रही है, लेकिन सुबह-शाम सर्दी बरकरार है।
राजस्थान के कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के करीब पहुंच गया है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं। दिन में गर्मी और रात में ठंड का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा।
उत्तर प्रदेश और बिहार में साफ मौसम

उत्तर प्रदेश में तेज धूप के कारण दिन में ठंड लगभग समाप्त हो गई है। दोपहर में गर्मी का एहसास होने लगा है, जबकि सुबह-शाम हल्की सर्दी बनी हुई है। अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है, हालांकि 17-18 फरवरी को हल्के बादल छा सकते हैं। बिहार में भी अगले पांच दिनों तक मौसम स्थिर रहेगा। सुबह धूप निकलेगी और दोपहर में हल्की गर्मी रहेगी। न्यूनतम तापमान 8 से 16 डिग्री और अधिकतम 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सुबह के समय कोहरा देखने को मिल सकता है।
Kal Ka Mausam: आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट! दिल्ली समेत अन्य राज्यों का जानें हाल
दक्षिण भारत में बारिश और आंधी का असर
बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बनने से केरल और तमिलनाडु के दक्षिणी जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इससे स्थानीय स्तर पर मौसम अस्थिर रह सकता है।









