Kal Ka Mausam: देश में मौसम का कहर जारी! दिल्ली समेत कल कई राज्यों में हाई अलर्ट

देशभर में मौसम ने करवट ले ली है और IMD ने कई राज्यों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब समेत कई क्षेत्रों में बारिश, तेज हवाएं और आंधी की संभावना जताई गई है। 75 किमी प्रति घंटे तक की हवाएं नुकसान पहुंचा सकती हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 24, 2026

Kal Ka Mausam: देश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने 12 राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कई जगहों पर 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाओं का खतरा रहेगा। मार्च के बचे दिनों में इन बारिशों की वजह से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। दरअसल, दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं, जो अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला ऐसे ही बनाएं रखेंगे। पहाड़ी राज्यों और पूर्वी भारत में किसानों को आकाशीय बिजली और वज्रपात से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बिहार के कुछ जिलों में तेज आंधी से फसलों को नुकसान पहुँचने की संभावना है।

Kal Ka Mausam: मौसम विभाग का पूर्वानुमान, अगले दो दिन तक इन राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का असर

दिल्ली समेत अन्य राज्यों का जानें हाल

दिल्ली समेत अन्य राज्यों का जानें हाल
दिल्ली समेत अन्य राज्यों का जानें हाल
  • दिल्ली: 26 मार्च को कई क्षेत्रों में बारिश और गरज के साथ 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। प्रभावित इलाकों में आईटीओ, आनंद विहार, लक्ष्मी नगर, राजघाट, इंडिया गेट, लाजपत नगर, कालका जी, रोहिणी, पालम, सागरपुर और उत्तम नगर शामिल हैं। अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 20°C रहेगा।
  • उत्तर प्रदेश: 27 मार्च से कई जिलों में बारिश-तूफान की चेतावनी है। प्रभावित जिलों में आगरा, औरैया, मैनपुरी, इटावा, फिरोजाबाद, हमीरपुर, प्रयागराज, सोनभद्र, बांदा, झांसी, ललितपुर, महोबा और वाराणसी शामिल हैं। लखनऊ में अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 19°C रहेगा।
  • राजस्थान: 28 मार्च को बारिश और गरज की संभावना। प्रभावित जिलों में श्रीगंगानगर, चुरू, हनुमानगढ़, सीकर, नागौर, जैसलमेर, बीकानेर शामिल हैं। जयपुर में अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 21°C रहेगा।
  • हिमाचल प्रदेश: 26 मार्च को तेज बारिश-आंधी का अलर्ट। प्रभावित जिलों में शिमला, चंबा, कुल्लू, मंडी, लाहौल-स्पीति शामिल हैं। मनाली में अधिकतम 4°C और न्यूनतम -6°C रहेगा।
  • उत्तराखंड: 29-30 मार्च को तेज बारिश और आंधी की चेतावनी। प्रभावित जिलों में नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल हैं।

Kal Ka Mausam: मौसम ने ली करवट, दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश देगी दस्तक!

बिहार, झारखंड, बंगाल, सिक्किम, ओडिशा

  • 27-28 मार्च को तेज बारिश और आंधी का अलर्ट।
  • पश्चिम बंगाल और सिक्किम में ओलावृष्टि और 70 किमी/घंटा की तेज हवाओं की संभावना।
  • झारखंड में 25, 27 और 28 मार्च को मध्यम बारिश, बिजली, गरज और 30-50 किमी/घंटा की हवा।
  • बिहार में बारिश के प्रभावित जिलों में पटना, गया, सिवान, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, भागलपुर और अन्य शामिल हैं। पटना में अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 19°C रहेगा।

Kal Ka Mausam: मौसम विभाग का पूर्वानुमान, अगले दो दिन तक इन राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का असर

मध्य, दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत

मध्य, दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत
मध्य, दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत
  • मध्य भारत: विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में 26-28 मार्च तक हल्की बारिश और 30-50 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ गरज-बिजली।
  • दक्षिण भारत: तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, कर्नाटक में 30-40 किमी/घंटा की हवाओं के साथ हल्की बारिश और गरज। 27-28 मार्च को केरल और माहे में बिजली गिरने की संभावना।
  • पूर्वोत्तर भारत: अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में 24-28 मार्च तक बारिश-तूफान का अलर्ट। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।