Kal Ka Mausam: मौसम का बदला रंग! पानी-पानी हुए दिल्ली समेत ये राज्य, जानें कल का हाल

मौसम ने अचानक करवट ली है और दिल्ली समेत कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। IMD के अनुसार अगले 24 घंटे में कई इलाकों में भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 27, 2026

Kal Ka Mausam: देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मार्च के अंतिम सप्ताह में भी बेमौसम बारिश लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत 11 राज्यों में मध्यम से तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि कई क्षेत्रों में हालात गंभीर हो सकते हैं।

Kal Ka Mausam: मौसम का यू-टर्न! उत्तर भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट

अगले 24 घंटे में बढ़ेगी मुश्किलें

मौसम विभाग के अनुसार, 28 मार्च से लेकर 1 अप्रैल तक कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा। दिल्ली, यूपी, बिहार जैसे राज्यों में तेज बारिश के साथ गरज और तेज हवाओं की संभावना है। खासतौर पर किसानों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्योंकि फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है।

इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट
इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28 से 30 मार्च के बीच तेज बारिश हो सकती है। हरियाणा और चंडीगढ़ में भी 29-30 मार्च को बारिश की संभावना जताई गई है।
राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में 28 से 31 मार्च के बीच भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। वहीं पंजाब में 28 से 30 मार्च के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 30 मार्च को बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

Weather Update: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, बादलों ने डाला डेरा, झमाझम बारिश के आसार

31 जिलों में ज्यादा असर, बढ़ेगी परेशानी

देश के करीब 31 जिलों में इस मौसम का सबसे अधिक असर पड़ेगा। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ जैसे जिलों में बारिश का प्रभाव देखने को मिलेगा।
बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा सहित कई जिलों में भी बारिश और बिजली गिरने का खतरा है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में भी मौसम खराब रहेगा। राजस्थान के गंगानगर, बीकानेर और जैसलमेर जैसे क्षेत्रों में तेज आंधी और बारिश परेशानी बढ़ा सकती है।

पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में बिजली 

पूर्वी भारत के बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में गरज-चमक, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना है। कई जगहों पर हवा की रफ्तार 50 से 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। उत्तर-पूर्वी राज्यों जैसे असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में भी तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है।

मध्य और पश्चिमी भारत का हाल

 

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में भी बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

दक्षिण भारत में भी बदलेगा मौसम

दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। तमिलनाडु और तटीय क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में अगले 48 घंटे में शुरू होगा बारिश का दौर, IMD की चेतावनी

गर्मी और उमस का असर भी रहेगा जारी

कुछ तटीय इलाकों जैसे महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक में गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है। इससे लोगों को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।