Kal Ka Mausam: अगले 4–5 दिन पाला और कोहरे की चेतावनी, दिल्ली समेत अन्य राज्यों का हाल

Kal Ka Mausam: 16-20 जनवरी 2026 तक उत्तर भारत और पहाड़ी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश और बर्फबारी की संभावना, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में भी मौसम बदलेगा।

अगले 4–5 दिन पाला और कोहरे की चेतावनी

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 15, 2026

Kal Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 16 से 20 जनवरी 2026 तक उत्तर भारत और पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) दस्तक देगा, जिसके चलते हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 18 से 20 जनवरी के बीच उत्तर भारत के अन्य हिस्सों जैसे उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में भी मौसम में बदलाव देखा जा सकता है।

Kal Ka Mausam: ठंड से राहत नहीं, दिल्ली समेत अन्य राज्यों के मौसम का जानें हाल

दिल्ली-एनसीआर और पूर्वी राज्यों में ठंड और कोहरा

दिल्ली और बिहार तक अगले 4–5 दिनों में पाला, शीतलहर और घना कोहरा रहने की संभावना है। इसके चलते दिन भी काफी ठंडे रहेंगे। पूर्वोत्तर, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी सर्द हवाओं और कोहरे की वजह से कड़ाके की ठंड पड़ेगी। स्काईमेट ने तमिलनाडु सहित कुछ राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

सबसे कम तापमान वाले शहर

अगले 4–5 दिन पाला और कोहरे की चेतावनी
अगले 4–5 दिन पाला और कोहरे की चेतावनी

उत्तर भारत में बर्फीली हवाओं के असर से कई जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री या उससे कम पहुंच गया है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति है। उदाहरण के लिए, दिल्ली के पालम में 2 डिग्री, राजस्थान के अलवर और सीकर में 1 डिग्री, हिसार में 0 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान भी कई जगहों पर 8–9 डिग्री सेल्सियस के आसपास है।

Kal Ka Mausam: कोहरे का अलर्ट! यूपी समेत अन्य राज्यों का जानें हाल

पंजाब और हरियाणा का मौसम

हरियाणा और पंजाब में पहाड़ी राज्यों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण ठंड का असर बढ़ गया है। हिसार में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। आईएमडी के अनुसार, नारनौल में 1 डिग्री, नूंह में 4, गुरुग्राम और अंबाला में 5 डिग्री के आसपास न्यूनतम तापमान रहेगा। इन राज्यों के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा रहेगा, जिससे दृश्यता कम और यातायात धीमा होगा। 18–20 जनवरी तक बारिश की संभावना भी है।

जम्मू-कश्मीर और कश्मीर घाटी

कश्मीर घाटी में चिल्ला-ए-कलां चल रहा है, जो 40 दिनों तक चलने वाली भीषण ठंड की अवधि होती है। श्रीनगर में -5, शोपियां में -6.3, पुलवामा में -6.5, पहलगाम में -5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। पश्चिमी विक्षोभ आने से बर्फबारी और बारिश की संभावना बनी रहेगी।

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत में मौसम का कहर, बारिश, बर्फबारी और कोहरे का अलर्ट

राजस्थान और पश्चिम बंगाल

राजस्थान के कई हिस्सों में शीतलहर और घना कोहरा छाया रहेगा। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। जयपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे रहने और अति ठंड का असर देखने को मिलेगा। पश्चिम बंगाल के कई जिलों में घना कोहरा रहेगा, जिससे विजिबिलिटी कम होगी।

उत्तर प्रदेश और बिहार

उत्तर प्रदेश में अगले 2–3 दिनों में पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर देखने को मिलेगा। कुछ जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। बिहार में भी शीतलहर और कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित है। ट्रेनों की आवाजाही में देरी हो रही है।

Kal Ka Mausam: कोहरा और बारिश का अलर्ट! दिल्ली समेत अन्य राज्यों का जानें हाल