Kal Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड का असर जारी है, लेकिन अब मौसम करवट लेता दिख रहा है। दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट और बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि 24 जनवरी को मौसम में बदलाव के बाद अधिकतम तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस दौरान मध्यम स्तर का कोहरा भी छाए रहने का अनुमान है।
Kal Ka Mausam: बर्फबारी का अलर्ट! दिल्ली समेत अन्य राज्यों का जाने हाल
दिल्ली-NCR का जानें हाल
मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश और तेज हवाओं के चलते प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी। हालांकि, इसके बाद 2 से 3 दिनों तक ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि लोगों को खुले में कम निकलना चाहिए और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने चाहिए। 23 जनवरी से एनसीआर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। IMD ने गरज-चमक के साथ तेज बारिश और हवाओं की चेतावनी जारी की है। इससे वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिलेगा। अनुमान है कि इस दिन अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
पंजाब और हरियाणा में शीतलहर

पंजाब और हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी है। चंडीगढ़ स्थित मौसम विभाग ने बताया कि फरीदकोट पंजाब का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री और बठिंडा में 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में भी इन राज्यों में ठंड का असर बना रहेगा।
Kal Ka Mausam: कोहरा और बारिश! दिल्ली समेत अन्य राज्यों का जानें हाल
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर
राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 22 से 24 जनवरी के बीच राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, 26 से 28 जनवरी के दौरान एक और पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी होगा, जिससे राज्य में मावठ की बारिश होने की पूरी संभावना है।
कश्मीर में बारिश और बर्फबारी

कश्मीर घाटी में लंबे समय से जारी शुष्क मौसम अब समाप्त होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है और आने वाले सप्ताह में बारिश और व्यापक बर्फबारी की संभावना है। श्रीनगर समेत घाटी के मैदानों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है। इसके चलते जमीनी और हवाई यातायात प्रभावित होने की आशंका है।
Kal Ka Mausam: बारिश और बर्फबारी का दौर! यूपी समेत अन्य राज्यों में कल कैसा रहेगा मौसम










