Kal Ka Mausam: अप्रैल महीने की शुरुआत ही मौसम के करवट लेने के साथ होगी, जिसमें देश के कई राज्यों में धूप और गर्मा के आसार जताए गए हैं। वहीं बीते पिछले कुछ घंटो में जम्मू कश्मीर, मेघालय और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई है। साथ ही हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और मराठावाड़ा में ओलावृष्टि की घटनाएं भी देखने को मिलीं।
मौसम विभाग की मानें तो दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और आंधी की स्थिति पैदा कर सकते हैं। इसके असर की तीव्रता 3 और 4 अप्रैल को अधिक रहने की संभावना है। आइए जानते हैं दिल्ली समेत अन्य राज्यों में कल कैसा रहेगा मौसम
Weather Update: यूपी में बादलों का डेरा, आज नोएडा से लखनऊ तक आंधी-बारिश का भारी अलर्ट!
उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और ओलावृष्टि
बताते चलें कि, 3 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर और 3-4 अप्रैल के दौरान हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि हो सकती है। इसके साथ ही तेज हवाएं और गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है। उत्तर-पूर्व और पूर्वी भारत में इस पूरे सप्ताह छिटपुट बारिश, गरज और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा। खासकर 1 अप्रैल को उत्तर-पूर्व भारत में भारी बारिश होने की संभावना है।
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में 1 अप्रैल को आंशिक रूप से बादलों का छाया रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33°C से 35°C और न्यूनतम तापमान 17°C से 19°C के बीच रहेगा। दिनभर हवाओं की दिशा में बदलाव देखने को मिलेगा। सुबह पूर्व दिशा से लगभग 10 किमी/घंटा की हल्की हवा चलेगी। दोपहर में दक्षिण-पश्चिम दिशा में 10 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। शाम और रात के दौरान दक्षिण-पूर्व दिशा से हल्की हवाएं चल सकती हैं।
Weather Update: दिल्लीवालों को गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश में मौसम की अस्थिरता

उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 1 अप्रैल को मौसम अस्थिर रहेगा। प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में गरज-चमक और वर्षा होने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर तेज या भारी बारिश भी हो सकती है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी/घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में यह 60 किमी/घंटा तक पहुँच सकती है।
बिहार और राजस्थान का हाल
2-3 अप्रैल को बिहार में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहेगा। तापमान में हल्की वृद्धि से लोगों को गर्मी का अनुभव होगा। हालांकि 4 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है, जैसे कटिहार, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया और वैशाली। राजस्थान में पिछले 24 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जगहों पर आंधी और बारिश दर्ज की गई। गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, जयपुर और भरतपुर में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
Weather Update: उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट
पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय मौसम
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम सक्रिय रहेगा। हल्की से मध्यम बारिश, बर्फबारी, गरज-चमक और 30-50 किमी/घंटा की हवाओं का असर देखने को मिलेगा। 3-4 अप्रैल को इन क्षेत्रों में मौसम और अधिक तीव्र होने की संभावना है।
मध्य भारत का मौसम
मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल को पश्चिमी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और बादलों के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है। नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ और धार जैसे क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने की संभावना है। 2 अप्रैल से उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय नया पश्चिमी विक्षोभ मध्य प्रदेश के ग्वालियर, उज्जैन और भोपाल संभागों को प्रभावित कर सकता है। राज्य का लगभग 70 प्रतिशत क्षेत्र येलो अलर्ट के अंतर्गत रहेगा।
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश और आंधी की चेतावनी, तापमान में आएगा उतार-चढ़ाव









