Kal Ka Mausam: बारिश-तूफान से बढ़ी मुश्किलें, यूपी, बिहार, समेत अन्य राज्यों का जानें हाल

IMD ने अगले दो दिनों में देशभर के मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। दक्षिण भारत में तेज बारिश और आंधी-तूफान की आशंका है, जबकि उत्तर भारत में तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है। किसानों और लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 21, 2026

Kal Ka Mausam: देश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। भारत के विभिन्न हिस्सों में मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेष रूप से दक्षिण भारत में अगले दो दिनों में बड़े बदलाव की संभावना है, जबकि उत्तर भारत में तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को चेतावनी जारी की है कि दक्षिण भारत के कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी-तूफान के हालात रहेंगे।

Kal Ka Mausam: अगले 24 घंटे में बदल सकता है मौसम, दिल्ली समेत अन्य राज्यों का जानें हाल

दक्षिण भारत में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Kal Ka Mausam
दक्षिण भारत में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

आपको बता दें कि, भारतीय मौसम विभाग अगले 2 दिन 22 और 23 के बीच तमिलनाडु और केरल समेक कई दक्षिण राज्यों में तेज बारिश के आसार जताए हैं। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक रहने की संभावना जताई हैं। आंधी-तूफान की वजह से हालात कई जगह गंभीर हो सकते हैं।

खास बात ये है कि, विशेषकर समुद्री इलाकों में स्थिति और  भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण होगी। जिसके चलते मनार की खाड़ी, श्रीलंका के पास के समुद्री इलाके और अंडमान के दक्षिणी समुद्री इलाके में हवाओं की रफ्ताक 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि कुछ समय 60 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंचने का अनुमान है। इस वजह से समुद्री इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।

Kal Ka Mausam: बारिश-बर्फबारी का अलर्ट! दिल्ली समेत अन्य राज्यों का जानें हाल

उत्तर भारत में तापमान में बढ़ोतरी

बताते चलें कि, दक्षिण भारत से अलग, उत्तर भारत में अगले छह दिन के दौरान तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री तक इजाफा देखने को मिलेगा। तापमान बढ़ने के कारण कई जगहों पर हल्की गर्मी का अनुभव होगा।

पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी

Kal Ka Mausam
पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी

बताते चले कि, हिमालयी क्षेत्रों में मौसम ठंडा रहेगा और हल्की बारिश या बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में 23 फरवरी के आसपास बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। इसके अलावा, उत्तराखंड में 22 से 24 फरवरी के बीच भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों के ऊपरी इलाकों में ठंडक अधिक महसूस होगी।

Kal Ka Mausam: बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

किसानों के लिए मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने किसानों के लिए भी चेतावनी जारी की है। तमिलनाडु और केरल के किसानों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विभाग ने कहा कि धान की फसल को पहले ही काटकर सुरक्षित स्थानों पर रखा जाए। इसके साथ ही केले, सब्जियां और बागवानी की अन्य फसलें भी सुरक्षित स्थानों पर स्टोर की जाएं, ताकि तेज बारिश और तेज हवाओं से नुकसान न हो।