Kal Ka Mausam: बारिश-बर्फबारी और तेज हवाओं का अलर्ट! जानें कल कैसा रहेगा मौसम

देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। IMD ने बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत में कोहरे और ठंड का असर बढ़ सकता है। जानिए कल आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम और किन इलाकों में ज्यादा सावधानी जरूरी है।

बारिश-बर्फबारी और तेज हवाओं का अलर्ट

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 5, 2026

Kal Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कहीं ठंड और कोहरे का असर बना हुआ है तो कहीं बारिश और बर्फबारी की संभावना बढ़ गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों के लिए कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। खासकर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम ज्यादा सक्रिय रहने वाला है।

Kal Ka Mausam: ठंड और धूप का मिला-जुला असर! दिल्ली समेत अन्य का जानें हाल

पश्चिमी विक्षोभ का असर, पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी

आईएमडी के अनुसार, 5 से 6 फरवरी और फिर 9 से 11 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी देखने को मिल सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड और बढ़ेगी। पर्वतीय इलाकों में सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है।

यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश अलर्ट पर

6 फरवरी को उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी गई है। सुबह और रात के समय दृश्यता बेहद कम हो सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है। लोगों को खास सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Kal Ka Mausam: बारिश, बर्फबारी या कोहरा? जानें कल के मौसम का पूरा अपडेट

उत्तर-पश्चिम भारत प्रभावित

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2–3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे ठंड का असर और ज्यादा महसूस होगा। खासकर खुले इलाकों और ग्रामीण क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ सकती है।

दिल्ली-NCR का मौसम

दिल्ली-NCR का मौसम
दिल्ली-NCR का मौसम

दिल्ली और एनसीआर में सुबह और शाम ठंड बनी रहेगी, जबकि दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिल सकती है। 6 फरवरी को राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सतही हवाओं की रफ्तार 15 से 25 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्का कोहरा लोगों को परेशान कर सकता है। 7 और 8 फरवरी को भी मौसम कुछ ऐसा ही बना रहेगा।

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत में फिर बरसेगा पानी, दिल्ली समेत अन्य राज्यों का जानें हाल

उत्तर प्रदेश: तापमान में गिरावट, हवाएं रहेंगी तेज

उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। 6 फरवरी को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 20–30 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

बिहार का हाल

बिहार में भी घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। सुबह और रात के समय कोहरे के कारण यातायात प्रभावित हो सकता है। ट्रेनें देरी से चल सकती हैं। आने वाले दिनों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

हिमाचल और उत्तराखंड, ठंड का डबल असर

हिमाचल प्रदेश में कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 7 फरवरी को सुबह और रात के समय घना कोहरा छा सकता है। वहीं उत्तराखंड में फिलहाल मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन 9 फरवरी से फिर बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है।

Kal Ka Mausam: बर्फबारी, बारिश या कोहरा? दिल्ली समेत अन्य राज्यों का जानें हाल

राजस्थान और जम्मू-कश्मीर का अपडेट

राजस्थान के कई जिलों में ठंड का प्रकोप जारी है। सुबह हल्का कोहरा और ठंडी हवाएं चल सकती हैं, हालांकि तापमान में 2–4 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है। जम्मू-कश्मीर में 6 फरवरी और फिर 9 से 11 फरवरी के बीच बारिश और बर्फबारी की प्रबल संभावना है, जिससे पहाड़ी मार्गों पर असर पड़ सकता है।