Kal Ka Mausam: अगले 24 घंटे में बदल सकता है मौसम, दिल्ली समेत अन्य राज्यों का जानें हाल

IMD ने अगले 24 घंटों के लिए मौसम का अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान में हल्की बारिश, हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी, जबकि दक्षिण भारत के तटीय राज्यों में तेज हवाओं और बारिश का खतरा है।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 19, 2026

Kal Ka Mausam: मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 12 घंटे उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में तेज बारिश और आंधी के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इसके साथ ही हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। दक्षिण भारत के तटीय राज्यों में भी आंधी-बारिश और तूफानी हवाओं का खतरा बना हुआ है।

Kal Ka Mausam: देशभर में मौसम का बदला मिजाज, 12 राज्यों में येलो अलर्ट

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर
उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर

उत्तर भारत में बारिश का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ रहा, जो अब धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। इसके प्रभाव से बादल उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की ओर शिफ्ट हो गए हैं। हालांकि राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी और एमपी के कई जिलों में अगले कुछ घंटों तक बूंदाबांदी हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली और एनसीआर में बुधवार रात हुई बारिश के बाद गुरुवार सुबह मौसम साफ है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया गया। बारिश के कारण प्रदूषण स्तर में कमी आई और एयर क्वालिटी इंडेक्स 164 तक गिर गया। अगले दो दिनों में तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है।

Kal Ka Mausam: बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

राजस्थान में हल्की बारिश और ठंडी हवाएं

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार से हल्की बारिश जारी है। जयपुर में 22 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अलवर और फतेहपुर सीकर में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ घंटों तक राज्य में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन जल्द ही तापमान में वृद्धि के साथ मौसम सामान्य होने की संभावना है।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का मौसम

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का मौसम
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का मौसम

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी जारी है, जिससे ठंडक बढ़ रही है। ऊंचाई वाले इलाकों जैसे गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ में बर्फबारी जारी है। हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भी 23 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश और बर्फबारी की संभावना है। ताबो, किन्नौर, मनाली, लाहौल-स्पीति, चंबा और कुकुरसेमी में न्यूनतम तापमान बेहद कम है।

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी जारी

जम्मू-कश्मीर की घाटियों में बर्फबारी जारी है। घाटी में न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड किया गया। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन 27 और 28 फरवरी को मौसम फिर बदल सकता है।

Kal Ka Mausam: मौसम बदलेगा करवट! कई राज्यों में मौसम का यू-टर्न, जानें हाल

दक्षिण भारत में तूफानी हवाओं और आंधी-बारिश का अलर्ट

दक्षिण भारत में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण केरल, तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में अगले 36 घंटों में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तूतीकोरिन, पंबन, टोंडी, तिरुवंतपुरम, पलक्कड़, अलाप्पुझा, त्रिशूर, कोट्टायन, कोचीन और अन्य तटीय जिलों में बिजली गिरने और झमाझम बारिश की संभावना है। मछुआरों को समुद्र में जाने से परहेज करने की सलाह दी गई है।