Kaabil 2: ऋतिक रोशन की ‘काबिल 2’ पर लगी मुहर, फैंस बोले- ‘अब आएगा मजा’

ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म काबिल का सीक्वल अब कंफर्म हो गया है। फिल्म मेकर ने खुद इसकी पुष्टि की है, जिससे फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। काबिल 2 पहले से ज्यादा धमाकेदार होने वाली है।

Kaabil 2

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 14, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

Kaabil 2: ऋतिक रोशन की फिल्मोंग्राफी में काबिल एक ऐसी फिल्म रही है जिसने उनके अभिनय को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। 2017 में रिलीज़ हुई इस थ्रिलर फिल्म में उन्होंने रोहन भटनागर का किरदार निभाया था, जो एक दृष्टिहीन वॉइस आर्टिस्ट है। कहानी में एक भयानक ट्रेजडी के बाद उसकी खुशियों से भरी जिंदगी बिखर जाती है और वह इंसाफ पाने के लिए ऐसा रास्ता चुनता है जो दर्शकों को हैरान कर देता है। फिल्म ने न केवल ऋतिक के अभिनय को सराहा बल्कि उनकी इमोशनल डेप्थ और दृढ़ता को भी दर्शकों के दिलों तक पहुँचाया।

Taskaree Review: तस्करी सीरीज देखकर उड़ जाएंगे होश, जानें क्यों हो रही है इतनी तारीफ

‘काबिल 2’ की आधिकारिक घोषणा

Kaabil 2
ऋतिक रोशन की ‘काबिल 2’ पर लगी मुहर

फिल्म का सीक्वल अब आधिकारिक रूप से कंफर्म हो गया है। हाल ही में एक पत्रकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि काबिल उनकी पसंदीदा बदले की थ्रिलर फिल्मों में से एक है और उन्होंने पूछा कि काबिल 2 कब देखने को मिलेगी। इस पर फिल्म मेकर संजय गुप्ता ने जवाब देते हुए फैंस को खुश कर दिया। उन्होंने लिखा, “यह फिर से धमाकेदार है!!! और इस बार कहीं ज्यादा जानलेवा!!!!” इस घोषणा के बाद से ही दर्शकों में उत्साह और बढ़ गया है।

ऋतिक का दमदार अभिनय

काबिल में ऋतिक रोशन ने रोहन की मासूमियत, दिल टूटने का दर्द और बदला लेने की दृढ़ता को बेहद प्रभावशाली तरीके से पर्दे पर उतारा था। उनकी परफॉर्मेंस ने दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ लिया था। समीक्षकों ने भी इस बात पर जोर दिया कि ऋतिक ने लगभग अकेले ही फिल्म को संभाला और एक जानी-पहचानी बदले की कहानी को अपनी इमोशनल ऑथेंटिसिटी के दम पर नया आयाम दिया। यही वजह है कि दर्शक इसके सीक्वल का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

ऋतिक ने खुद जताई थी इच्छा

Kaabil 2
ऋतिक रोशन की ‘काबिल 2’ पर लगी मुहर

दिलचस्प बात यह है कि काबिल 2 की पुष्टि ऋतिक रोशन के खुद यह कहने के लगभग एक साल बाद हुई है कि फिल्म एक सीक्वल की हकदार है। जनवरी 2025 में द रोशन्स के प्रमोशन के दौरान जब उनसे पूछा गया कि उनकी किस फिल्म का सीक्वल बनना चाहिए, तो उन्होंने बिना झिझक कहा था, “मैं काबिल को चुनूंगा।” इस बयान ने ही फैंस के बीच उम्मीदें जगा दी थीं और अब संजय गुप्ता की घोषणा ने उन उम्मीदों को हकीकत में बदल दिया है।

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को हाईकोर्ट से राहत, पासपोर्ट के मामले में बड़ी जीत