K2 Infragen Projects: इंफ्रास्ट्रक्चर और कोर इंजीनियरिंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनी K2 Infragen Ltd. ने ऊर्जा क्षेत्र में एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। कंपनी को राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (RVPN) की ओर से कुल 56.91 करोड़ रुपये के दो बड़े और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स मिले हैं। इन नए ऑर्डर्स के मिलने से कंपनी ने पावर ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) सेक्टर में अपनी स्थिति को और ज्यादा मजबूत कर लिया है।
गुरुग्राम से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, राजस्थान के इन दोनों प्रोजेक्ट्स को आगामी 15 महीने की समय-सीमा के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
West Bengal Politics : RG Kar केस पर फिर गरमाई राजनीति, पीड़िता की मां ने ममता पर साधा निशाना
राजस्थान में कहाँ और क्या होंगे निर्माण कार्य?

K2 Infragen को मिले इस नए कॉन्ट्रैक्ट के तहत राजस्थान के दो अलग-अलग जिलों में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा
झुंझुनूं (मुकुंदगढ़): यहाँ 29.85 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से एक नया 132/33 केवी (KV) ग्रिड सब-स्टेशन तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही सब-स्टेशन से जुड़ी ट्रांसमिशन लाइनों का निर्माण भी कंपनी खुद करेगी।
बीकानेर (सेरूना): इस क्षेत्र में बिजली आपूर्ति और ग्रिड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए 27.06 करोड़ रुपये की लागत से 220 केवी और 132 केवी की हाई-टेंशन ट्रांसमिशन लाइनों का जाल बिछाया जाएगा।
ऑर्डर बुक हुई मजबूत
कंपनी की वित्तीय और ऑपरेशनल ग्रोथ ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है। दिसंबर 2025 से लेकर अब तक (मई 2026) कंपनी ने ऊर्जा, रेलवे, टीएंडडी और रिन्यूएबल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे अलग-अलग वर्टिकल्स में कुल 411.91 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर हासिल कर लिए हैं।
इतना ही नहीं, भविष्य के विस्तार को देखते हुए कंपनी ने सड़क और रेलवे सेक्टर में लगभग 580 करोड़ रुपये के बड़े टेंडर्स के लिए भी अपनी बोलियां (Bids) लगाई हैं, जिससे आने वाले समय में कंपनी की ऑर्डर बुक और अधिक मजबूत होने की उम्मीद है।
“भौगोलिक विस्तार और रेवेन्यू में आएगी मजबूती” — पंकज शर्मा (MD)
इस बड़ी सफलता पर खुशी जताते हुए K2 Infragen Ltd. के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) पंकज शर्मा ने अपनी दूरदर्शी रणनीति साझा की। उन्होंने कहा “हमारी संस्था पावर इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ बड़े स्तर पर काम करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। राजस्थान और कर्नाटक जैसे राज्यों से सीधे टीएंडडी (T&D) ऑर्डर्स का मिलना यह साबित करता है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में हमारा भौगोलिक विस्तार बढ़ रहा है। इससे हमारी रेवेन्यू विजिबिलिटी (आय की निरंतरता) को भी मजबूती मिली है। भविष्य में हमारा लक्ष्य सरकारी प्रोजेक्ट्स के माध्यम से अपनी स्थायी कमाई को और बढ़ाने के लिए टीबीसीबी (टैरिफ बेस्ड कॉम्पिटिटिव बिडिंग) के नए अवसरों को तलाशना है।”
2015 से शुरू हुआ सफर

साल 2015 में स्थापित हुई K2 Infragen आज एक भरोसेमंद और प्रमुख पब्लिकली लिस्टेड इंटीग्रेटेड ईपीसी (EPC) कंपनी बन चुकी है। किसी एक सेक्टर पर निर्भर रहने के बजाय कंपनी ने रोड्स, रेलवे, पावर ट्रांसमिशन, सिविल कंस्ट्रक्शन, वाटर सप्लाई और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे कई क्षेत्रों में अपना काम फैलाया है, जिससे बिजनेस रिस्क कम होता है और मुनाफा बेहतर बना रहता है।
वर्तमान में कंपनी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई प्रमुख राज्यों में अपनी सेवाएं दे रही है। कंपनी के प्रतिष्ठित क्लाइंट्स की सूची में नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे, एनएचएआई (NHAI), हिंदुस्तान कॉपर, एलएंडटी (L&T), टाटा (TATA) और एमपी बिड़ला ग्रुप जैसी देश की सबसे बड़ी सरकारी और निजी संस्थाएं शामिल हैं।
राज्यपाल रमेन डेका ने की ‘पीएम-जनमन’ योजना समीक्षा










