Bangladesh में अल्पसंख्यकों पर हिंसा का एक और मामला,19 वर्षीय जॉय महापात्रा की जहर खाने से मौत

बांग्लादेश के सुनामगंज में 19 वर्षीय हिंदू युवक जॉय महापात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिवार का आरोप है कि मामूली विवाद के बाद दुकानदार अमीरुल इस्लाम ने उसे बुरी तरह पीटा और जहर खाने के लिए मजबूर किया। बांग्लादेश में पिछले एक महीने के भीतर किसी हिंदू की हत्या की यह 8वीं घटना है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है।

Bangladesh

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

जनवरी 11, 2026

Bangladesh : बांग्लादेश में हिंदुओं के लिए हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहा है।बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ लगातार बढ़ रहे अत्याचार के विरोध में भारत समेत कई देशों ने आवाज उठाई है लेकिन इसके बावजूद बांग्लादेश है कि,हालातों पर विराम लगाने में पूरी तरह से असमर्थ है।बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या की गई है।

Bangladesh Politics: बांग्लादेश की राजनीति में नए युग की शुरुआत, तारिक रहमान लेंगे खालिदा जिया का स्थान

बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या

जानकारी के मुताबिक यह घटना सुनामगंज जिले की है।मृतक की पहचान जॉय महापात्रो के रूप में हुई है।परिवार के अनुसार,बुरहानपुर गांव के दुकानदार अमीरुल इस्लाम ने उधार लिए गए मोबाइल फोन की 500 रुपये की किस्त में देरी होने पर उसे पीटा,अपमानित किया और उकसाया।

एक महीने में 8 हिंदू पुरुषों की हत्या

मृतक जॉय महापात्रो की मां ने दावा किया कि,दुकानदार ने उसे जहर खाने के लिए मजबूर किया इसके बाद में सिलहट एमएजी उस्मानी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में उसकी मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि,घटना की जांच चल रही है और अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ते हमलों के बीच,एक महीने से भी कम समय में हिंदू पुरुषों की यह आठवीं हत्या बताई जा रही है।

अमीरुल इस्लाम पर मौत के लिए उकसाने का आरोप

बांग्लादेश में एक और हिंदू की मौत के साथ ही धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा को लेकर चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार को 19 वर्षीय जॉय महापात्रा की सियालहट के अस्पताल में मौत हो गई।आरोप है कि,सुनामगंज के देराई उप-जिले में मोबाइल फोन की किश्त का भुगतान न करने के कारण जॉय ने जहर खा लिया था परिवार का आरोप है कि,दुकानदार अमीरूल इस्लाम ने किश्त देने में देरी करने के कारण जॉय की पिटाई की और उसे जहर खाने के लिए बाध्य किया।जॉय की मौत बांग्लादेश में एक महीने के भीतर किसी हिंदू के मारे जाने की 8वीं घटना है।

Bangladesh Islamist Fatwa: सांस्कृतिक विरासत पर प्रहार, बांग्लादेश में पौष पर्व के खिलाफ फतवा, हिंदू हुए चिंतित