Jio Recharge Plan: 55 रुपये में मिलेगा 1000+ चैनल्स का एक्सेस, जानें पूरी डिटेल

जियो ने अपने यूजर्स के लिए एक नया एंटरटेनमेंट पैक पेश किया है, जिसकी कीमत सिर्फ 55 रुपये रखी गई है। इस प्लान में 1000 से ज्यादा चैनल्स और कई भाषाओं का कंटेंट मिलने का दावा किया गया है। आखिर इस सस्ते पैक में क्या-क्या मिलेगा और किन शर्तों को पूरा करना होगा, जानिए पूरी रिपोर्ट।

55 रुपये में मिलेगा 1000+ चैनल्स का एक्सेस

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जुलाई 9, 2026

Jio Recharge Plan: अगर आप कम कीमस में ज्यादा मनोरंजन का आनंद लेना चाहते हैं तो टेलीकॉम कंपनी जियो ने एक नया विकल्प पेश किया है। कंपनी ने अपने यूजर्स के लि 55 रुपए की कीमत वाला एंटरटेनमेंट पैक लॉन्च किया है, जिसमें टीवी चैनल्स और डिजिटल कंटेंट का बड़ा कलेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। यह प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो अपने मोबाइल फोन पर टीवी शो, फिल्में, न्यूज, म्यूजिक और अन्य मनोरंजन सामग्री देखना पसंद करते हैं। कम कीमत में मिलने वाले इस पैक में कई कैटेगरी के चैनल शामिल किए गए हैं।

पांच घंटे की जंग के बाद जोकोविक विजयी, अलियासिमे को हराकर पहुंचे सेमीफाइनल

JioTV Pro Pack में मिलेंगे 1000 से ज्यादा चैनल

बताते चलें कि, जियो के इस नए एंटरटेनमेंट पैक में यूजर्स को 1000 से ज्यादा टीवी चैनल्स का एक्सेस मिलेगा। इसमें म्यूजिक, किड्स, लाइफस्टाइल, न्यूज, मूवी और अन्य श्रेणियों के चैनल शामिल हैं। इसके अलावा यूजर्स 16 अलग-अलग भाषाओं में कंटेंट देख सकेंगे। पैक के तहत 150 से ज्यादा प्रीमियम टीवी चैनल्स भी उपलब्ध होंगे, जिससे अलग-अलग पसंद रखने वाले यूजर्स को मनोरंजन के कई विकल्प मिलेंगे।

30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आएगा पैक

जियो का 55 रुपये वाला यह एंटरटेनमेंट पैक 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। हालांकि, यह एक मनोरंजन आधारित पैक है, इसलिए इसमें कॉलिंग, मोबाइल डेटा या वॉइस सुविधा शामिल नहीं है। इस पैक का इस्तेमाल करने के लिए यूजर के जियो नंबर पर पहले से कोई एक्टिव रिचार्ज प्लान होना जरूरी है। बिना एक्टिव बेस प्लान के यह एंटरटेनमेंट पैक काम नहीं करेगा।

एक डिवाइस पर ही कर सकेंगे इस्तेमाल

JioTV Pro Pack को जियो टीवी ऐप के जरिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। यूजर को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ऐप में लॉगिन करना होगा। इस पैक की सुविधा एक समय में केवल एक ही डिवाइस पर उपलब्ध होगी। यूजर इसे ऑनलाइन जियो ऐप के माध्यम से या ऑफलाइन रिचार्ज विकल्पों से भी एक्टिवेट कर सकते हैं।

कौन-कौन से चैनल मिलेंगे?

इस पैक में कई लोकप्रिय चैनल्स का एक्सेस दिया जा रहा है। इसमें सोनी एंटरटेनमेंट, वार्नर ब्रदर्स, डिस्कवरी और जियोस्टार जैसे कंटेंट प्लेटफॉर्म शामिल हैं। इसके अलावा स्टार प्लस, सोनी सब, सन टीवी, कलर्स एचडी सहित कई अन्य मनोरंजन चैनल भी उपलब्ध होंगे। हालांकि, इस पैक में सोनी और जियोस्टार के स्पोर्ट्स चैनल शामिल नहीं किए गए हैं।

एयरटेल भी दे रहा है बड़ा एंटरटेनमेंट ऑफर

एयरटेल भी दे रहा है बड़ा एंटरटेनमेंट ऑफर
एयरटेल भी दे रहा है बड़ा एंटरटेनमेंट ऑफर

वहीं, एयरटेल यूजर्स के लिए भी एक प्रीमियम एंटरटेनमेंट प्लान उपलब्ध है। कंपनी का 838 रुपये वाला प्लान 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें रोजाना 3GB डेटा के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा मिलती है। इसके अतिरिक्त यूजर्स को अमेजन प्राइम लाइट सब्सक्रिप्शन, एयरटेल एक्सट्रीम प्ले के जरिए कई OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस और 12 महीने के लिए Adobe Express प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।

वर्ल्ड कप 2027 लक्ष्य, फिटनेस और फॉर्म साबित करने उतरे रोहित शर्मा

कम बजट में मनोरंजन चाहने वालों के लिए विकल्प

जियो का 55 रुपये वाला पैक उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है, जो सिर्फ मनोरंजन कंटेंट देखना चाहते हैं और अलग से महंगा प्लान नहीं लेना चाहते। वहीं, ज्यादा डेटा और OTT सुविधाएं चाहने वाले यूजर्स के लिए एयरटेल का प्रीमियम प्लान एक विकल्प हो सकता है।