झारखंड सरकार की पहल से गांवों में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार

चतरा  ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और सुलभ बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने मॉडल सब सेंटर-हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए जिले के 54 स्थानों का चयन कर निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जिला परिषद के माध्यम से योजना का निविदा कराई गई है। कुछ केंद्र भवनों का निर्माण प्रारंभ हो गया है और कुछ प्रक्रियाधीन है। योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में आधुनिक सुविधाओं से लैस स्वास्थ्य केंद्र विकसित किए जाएंगे। सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य गांवों के लोगों

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 9, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

चतरा

 ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और सुलभ बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने मॉडल सब सेंटर-हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए जिले के 54 स्थानों का चयन कर निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जिला परिषद के माध्यम से योजना का निविदा कराई गई है। कुछ केंद्र भवनों का निर्माण प्रारंभ हो गया है और कुछ प्रक्रियाधीन है।

योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में आधुनिक सुविधाओं से लैस स्वास्थ्य केंद्र विकसित किए जाएंगे। सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य गांवों के लोगों को उनके नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए शहरों की ओर निर्भरता कम हो सके।

प्रस्तावित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में प्राथमिक उपचार, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं तथा आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। पांच हजार की आबादी पर एक मॉडल सब सेंटर स्थापित की जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार इन केंद्रों को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा। केंद्रों में प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी तथा बुनियादी जांच सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। जरूरत पड़ने पर मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से भी जोड़ा जाएगा।

योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 24×7 स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है। गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं एवं बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को विभिन्न बीमारियों की रोकथाम के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।

  मॉडल हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। कुछ भवनों का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है और कुछ सप्ताह दो सप्ताह में प्रारंभ होने की संभावना है। एक से डेढ़ साल में निर्माण पूर्ण करते हुए स्वास्थ्य विभाग को भवन सौंप दिया जाएगा। निर्माण में गुणवत्ता का विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है।
अखलाकुर रहमान वारसी, जिला अभियंता, जिला परिषद, चतरा।

Leave a Comment

2