जीविका दीदियों के खाते में फिर आएंगे 20 हजार, बिहार में 11 लाख महिलाओं को मिलेगा फायदा

पटना मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10-10 हजार रुपये के लिए चयनित जीविका दीदियों को अब सरकार अगले महीने यानी मई में राशि का भुगतान करेगी। वहीं, दूसरी किस्त के 20-20 हजार रुपये भी अगले माह के अंत तक खाते में पहुंचेंगे। पहले चरण में इस योजना के तहत पांच चरणों अब तक 1.81 करोड़ जीविका दीदियों को 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई है। 11 लाख महिलाओं को मिलेगी दूसरी किस्त लगभग पांच लाख और जीविका दीदियों को यह राशि अगले चरण में दी जाएगी, जबकि दूसरी किस्त के लिए आवेदन करने वाली 19 लाख जीविका

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 28, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

पटना

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10-10 हजार रुपये के लिए चयनित जीविका दीदियों को अब सरकार अगले महीने यानी मई में राशि का भुगतान करेगी। वहीं, दूसरी किस्त के 20-20 हजार रुपये भी अगले माह के अंत तक खाते में पहुंचेंगे।

पहले चरण में इस योजना के तहत पांच चरणों अब तक 1.81 करोड़ जीविका दीदियों को 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई है।
11 लाख महिलाओं को मिलेगी दूसरी किस्त

लगभग पांच लाख और जीविका दीदियों को यह राशि अगले चरण में दी जाएगी, जबकि दूसरी किस्त के लिए आवेदन करने वाली 19 लाख जीविका दीदियों में 11 लाख जीविका दीदियों के आवेदन सरकार की कसौटी खरा उतरा है, जिन्हें 20 हजार रुपये दिए जाएंगे।

जीविका की ओर से अभी तक जुटाए गए ब्यौरा के अनुसार इस बात की जानकारी जुटाई गई है कि दस-दस लेने वाली महिलाओं ने क्या रोजगार शुरू किया।

जीविका की ओर से विकसित एप में महिलाओं के रोजगार शुरू करने की जानकारी अपडेट की जा रही है। इसी आधार पर 20 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।

उधर, अभी तक आगे रोजगार शुरू करने की इच्छुक दीदियों को प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

पहली किस्त की राशि से अभी सर्वाधिक महिलाओं में ब्यूटी पार्लर-बुटीक, लहठी-चूड़ी, धूप-अगरबत्ती, बकरी पालन एवं चाय-नास्ता आदि का रोजगार कर रही हैं। सरकार के अभी तक आकलन में पहली किस्त से वंचित जीविका दीदियों में शहरी क्षेत्र की अधिक हैं।
पांच किस्तों में दी जानी है राशि

रोजगार के पात्र जीविका दीदियों को पांच किस्तों में दो लाख रुपये का भुगतान करना है। इसमें पहली किस्त में 10, दूसरी में 20, तीसरी में 40, चौथी में 80 एवं पांचवीं किस्त में 60 हजार रुपये सरकार देगी।

इसके अतिरिक्त जीविका दीदियों को भी तीन चरण में 35 हजार रुपये अंशदान करना है। पहले चरण में पांच, दूसरे में 10 एवं तीसरे चरण में 30 हजार रुपये का अंशदान करना है।

 

Leave a Comment

2