JEE Main 2026: देशभर में कल JEE Main 2026 की परीक्षा आयोजित की जाएगी। लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे। ऐसे में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा दिवस को लेकर कुछ सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन नियमों का पालन करना सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है, क्योंकि किसी भी गलती या लापरवाही के कारण परीक्षा केंद्र में प्रवेश तक रोका जा सकता है।
CBSE CTET Exam: सिटी इंटीमेशन स्लिप जल्द जारी, जानें परीक्षा की तारीख
समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य
NTA ने स्पष्ट किया है कि सभी उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। ट्रैफिक, बस या ट्रेन की देरी जैसी किसी भी वजह को स्वीकार नहीं किया जाएगा। गेट बंद होने के बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
देर से आने वालों को नहीं मिलेगा मौका

एजेंसी ने कहा है कि तय समय के बाद पहुंचने वाले उम्मीदवारों के लिए कोई अपील या अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। परीक्षा केंद्र तक समय पर पहुंचना पूरी तरह उम्मीदवार की जिम्मेदारी होगी।
एडमिट कार्ड और पहचान पत्र जरूरी
परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों के पास NTA की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया प्रिंटेड एडमिट कार्ड होना चाहिए। इसके साथ एक मान्य फोटो पहचान पत्र भी दिखाना अनिवार्य है। बिना इन दस्तावेजों के परीक्षा देने की अनुमति नहीं मिलेगी।
सीट बदलने पर सख्त कार्रवाई
हर उम्मीदवार को रोल नंबर के अनुसार सीट दी जाएगी। यदि कोई छात्र अपनी तय सीट छोड़कर कहीं और बैठता है, तो इसे अनुचित साधन (UFM) माना जाएगा। ऐसे मामलों में उम्मीदवार की परीक्षा रद्द की जा सकती है।
Republic Day 2026 को लेकर कन्फ्यूजन खत्म, जानिए कौन सा गणतंत्र दिवस मना रहा देश
प्रश्नपत्र की जांच करना जरूरी
उम्मीदवारों को कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख रहे प्रश्नपत्र को ध्यान से देखना होगा। यदि प्रश्नपत्र आपके चुने हुए विषय से अलग है, तो तुरंत परीक्षा कक्ष में मौजूद स्टाफ को इसकी जानकारी दें।
परीक्षा स्टाफ से सहयोग आवश्यक
पहचान सत्यापन, बायोमेट्रिक जांच और अन्य प्रक्रियाओं के दौरान उम्मीदवारों को परीक्षा स्टाफ का पूरा सहयोग करना होगा। सहयोग न करने पर भी कार्रवाई की जा सकती है।
JEE Main 2026: ड्रेस कोड नियम
पुरुष उम्मीदवारों के लिए
- मेटल बटन, चेन या ज़िप वाले कपड़े न पहनें।
- टोपी, मफलर या सिर ढकने वाली चीजें मना हैं।
- चेन, अंगूठी, ब्रेसलेट जैसे गहने न पहनें।
- मोटे तलवों वाले जूते न पहनें, साधारण चप्पल या सैंडल पहनें।
JAC बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड उपलब्ध, 3 फरवरी से एग्जाम
महिला उम्मीदवारों के लिए
- स्टोल, दुपट्टा, स्कार्फ या ढीले कपड़े न पहनें।
- झुमके, चूड़ियां, अंगूठी जैसी ज्वेलरी न पहनें।
- कपड़ों में मेटल पिन या सजावटी बटन न हों।
- हाई हील या भारी जूते न पहनें, हल्की सैंडल या चप्पल पहनें।
जींस को लेकर नियम
उम्मीदवार जींस पहन सकते हैं, लेकिन मेटल ज़िप, बड़े बटन या डिजाइनर जींस से बचें।










