JEE Advanced 2026: ऐसे उम्मीदवार जो कि इंजीनियरिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं और जानें-मानें कॉलेज की तलाश कर रहे हैं, तो भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) आपके लिए अच्छा अवसर लेकर आया है। (IIT) रुड़की ने JEE Advanced 2026 ने आवेदन और परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया है, भारतीय उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन 23 अप्रैल से 2 मई 2026 तक कर सकते हैं, जबकि विदेशी उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
UPSC Result 2025: जम्मू-कश्मीर के युवाओं ने मारी बाज़ी, UPSC में 16 उम्मीदवार हुए पास
परीक्षा में भाग लेने के लिए योग्यता
आपको बता दें कि, ऐसे उम्मीदवार जो कि JEE Advanced 2026 में शामिल होंगे उन्हें पहले पेपर-1 में उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। बता दें कि, इस परीक्षा में केवल टॉप 2.5 लाख उम्मीदवार ही शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार ने पहली बार कक्षा 12वीं की परीक्षा 2025 या 2026 में दी होनी चाहिए और 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित विषय अनिवार्य हैं। उम्मीदवार अधिकतम दो बार ही JEE Advanced परीक्षा दे सकते हैं और यह प्रयास लगातार दो वर्षों में होना चाहिए। जो उम्मीदवार पहले किसी IIT में प्रवेश प्राप्त कर चुके हैं, वे इस परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे।
आवेदन शुल्क
JEE Advanced 2026 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार तय किया गया है। भारतीय महिला उम्मीदवारों और SC, ST तथा PwD उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,600 रुपये है, जबकि जनरल और OBC-NCL श्रेणी के उम्मीदवारों को 3,200 रुपये जमा करने होंगे। विदेशी उम्मीदवारों के लिए अलग शुल्क तय किया गया है: SAARC देशों के लिए 100 अमेरिकी डॉलर और अन्य देशों के उम्मीदवारों के लिए 200 अमेरिकी डॉलर।
एडमिट कार्ड और परीक्षा का समय

उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड 11 मई 2026 से डाउनलोड कर सकेंगे। इसे 17 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकता है। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। पहला पेपर सुबह 9 बजे से 12 बजे तक होगा, जबकि दूसरा पेपर दोपहर 2:30 बजे से 5:50 बजे तक चलेगा। मेरिट सूची में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को दोनों पेपर में उपस्थित होना अनिवार्य है।
CA Exam Topper: राजस्थान की राजकुमारी ने कर दिखाया कमाल, सबसे कम उम्र में CA एग्जाम किया क्रैक
आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ac.in पर जाएं।
- JEE Main 2026 के एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- लॉगिन के बाद आवश्यक व्यक्तिगत जानकारी भरें।
- परीक्षा शहर के लिए अधिकतम आठ विकल्प चुनें।
- प्रश्नपत्र की भाषा हिंदी या अंग्रेजी में से चुनें।
- आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।










