Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के फैसले से राज्य में नए मुख्यमंत्री का रास्ता खुल गया है, जिससे जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकर्ता और समर्थक हैरान हैं। पटना में मुख्यमंत्री आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे जेडीयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों को यह विश्वास नहीं हो रहा है कि नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने का फैसला कर लिया है।
Bihar Politics: नीतीश के लाल का सियासी आगाज, होली पर JDU कार्यकर्ताओं को मिला बड़ा तोहफा!
CM पद छोड़ने पर JDU समर्थकों में नाराजगी

जेडीयू कार्यकर्ता ने नीतीश कुमार की सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,”हो सकता है उनका अकाउंट हैक हो गया हो।” एक अन्य कार्यकर्ता ने कहा कि,अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना फैसला नहीं बदलते हैं तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे।एक अन्य समर्थक ने कहा, “नीतीश कुमार जनता के जनादेश का अपमान नहीं कर सकते उन पर एक बड़ी साजिश के तहत भारी दबाव है।”
नीतीश कुमार के फैसले से परेशान जेडीयू समर्थक
एक अन्य समर्थक नीतीश कुमार के इस फैसले से काफी परेशान दिखे और उन्होंने उनसे मुख्यमंत्री बने रहने का आग्रह किया।जेडीयू समर्थक ने कहा,“यह बेहद दुखद है।नीतीश कुमार छात्र आंदोलन से लेकर आज तक बिहार की जनता की सेवा करते आ रहे हैं… बिहार की जनता उन्हें अपना परिवार मानती है। नीतीश कुमार के अलावा कोई और यहां मुख्यमंत्री नहीं बन सकता। हम चाहते हैं कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बने रहें”।
नीतीश ने जताई राज्यसभा जाने की इच्छा
आपको बता दें कि,नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की पुष्टि की है और जल्द नामांकन दाखिल करेंगे।75 वर्षीय नीतीश कुमार ने कहा कि,नए मंत्रिमंडल को उनका पूरा समर्थन होगा।“मैं इस बार हो रहे चुनावों में राज्यसभा सदस्य बनना चाहता हूं। मैं आपको पूरी ईमानदारी से आश्वस्त करना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा रिश्ता भविष्य में भी बना रहेगा और विकसित बिहार के निर्माण के लिए आपके साथ मिलकर काम करने का मेरा संकल्प अटल रहेगा। बनने वाली नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा।
तेजस्वी यादव का BJP पर जुबानी हमला
वहीं नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा,सब जानते हैं बिहार के चुनाव में NDA ने ये नारा दिया था कि ‘2025 से 30 फिर से नीतीश’।भाजपा और एनडीए के घटक दल जानते हैं किस प्रकार से तंत्र-मंत्र और पूरा सिस्टम लगाकर चुनाव हुआ उस समय में भी हमने कहा था कि भाजपा के लोगों ने नीतीश कुमार को ‘हाईजैक’ कर लिया है और उन्हें दोबारा कुर्सी पर बैठने नहीं देंगे।हमने कहा था कि वे 6 महीने से ज्यादा कुर्सी पर नहीं रहेंगे।
बिहार की सेवा के लिए तेजस्वी का नीतीश को धन्यवाद
तेजस्वी यादव ने कहा,भाजपा जिसके साथ भी रही है उसे बर्बाद करने का काम किया है।भाजपा OBC, दलित और आदिवासी विरोधी पार्टी है।भाजपा नहीं चाहते हैं कि बिहार में ऐसा नेता रहे जो OBC या दलित की बात करता हो,वे तो कोई ‘रबड़ स्टांप मुख्यमंत्री’ चाहते हैं।ये जो सत्ता परिवर्तन हो रहा है, ये जन भावनाओं के खिलाफ है लोग भाजपा के चाल-चरित्र को जानते हैं।हमने नीतीश कुमार के साथ भी काम किया है लेकिन ज्यादातर हम विपक्ष में गए थे।28 जनवरी 2024 में जब JDU हमारा साथ छोड़कर गए थे,तब भी हमने कहा था कि भाजपा जो है वो उन्हें समाप्त करेगी। हमारी पूरी सहानुभूति है उनके प्रति, उन्होंने बिहार की जो सेवा की, उसके लिए हम उन्हें धन्यवाद भी देना चाहते हैं।










