Jay Bhanushali Divorce: जय भानुशाली और माही विज ने किया सेपरेशन का ऐलान, इंस्टाग्राम पर शेयर की दुखद खबर

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल जय भानुशाली और माही विज ने शादी के 15 साल बाद आधिकारिक रूप से अलग होने (Divorce) का फैसला कर लिया है। जय ने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट साझा कर इस अलगाव की पुष्टि की। दोनों ने स्पष्ट किया कि वे अपने बच्चों तारा, राजवीर और खुशी के लिए को-पैरेंटिंग जारी रखेंगे।

Jay Bhanushali Divorce

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

जनवरी 4, 2026

Jay Bhanushali Divorce: टीवी जगत के सबसे चहेते और ‘पावर कपल’ माने जाने वाले जय भानुशाली और माही विज के प्रशंसकों के लिए एक दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। वर्षों तक अटूट बॉन्डिंग और प्यार की मिसाल पेश करने के बाद, इस जोड़े ने आधिकारिक तौर पर अपनी राहें जुदा करने का ऐलान कर दिया है। हालांकि अतीत में भी उनके रिश्ते में दरार की अफवाहें उड़ी थीं, लेकिन उस वक्त कपल ने इन खबरों को महज अफवाह करार दिया था। अब स्वयं जय भानुशाली ने सोशल मीडिया पर इस सेपरेशन की पुष्टि कर दी है।

Dhurandhar Vs Ikkis Box Office Collection: ‘इक्कीस’ की कमाई में आया उछाल, लेकिन ‘धुरंधर’ की सुनामी के आगे सब पड़े फीके!

जय भानुशाली का आधिकारिक बयान और माही के लिए भावुक संदेश

बताते चले कि, जय भानुशाली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बेहद भावुक नोट साझा करते हुए इस शादी के अंत की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि जीवन के इस मोड़ पर उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया है। जय ने स्पष्ट किया कि उनके बीच कोई कड़वाहट नहीं है और वे भविष्य में भी एक-दूसरे की सफलता और शांति के लिए प्रार्थना करेंगे। उन्होंने मानवीय मूल्यों और सम्मान को अपने इस फैसले का आधार बताया है।

बच्चों की परवरिश और को-पैरेंटिंग की जिम्मेदारी

इस अलगाव के बीच सबसे महत्वपूर्ण पहलू उनके बच्चे—तारा, खुशी और राजवीर हैं। जय ने साफ तौर पर कहा है कि भले ही वे पति-पत्नी के रूप में अलग हो रहे हैं, लेकिन माता-पिता के दायित्व से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने वादा किया कि वे अपने बच्चों के लिए हमेशा ‘बेस्ट पैरेंट्स’ बने रहेंगे और उनके भविष्य से जुड़े हर महत्वपूर्ण निर्णय मिलकर लेंगे। बच्चों की खुशहाली उनके लिए प्राथमिकता बनी रहेगी।

विवादों और नकारात्मकता को दी तिलांजलि

अक्सर सेलिब्रिटी तलाक के मामलों में कई तरह की अटकलें लगाई जाती हैं, लेकिन जय ने इन पर पहले ही विराम लगा दिया है। उन्होंने लिखा कि उनके तलाक की प्रक्रिया में कोई विलेन नहीं है और न ही कोई नकारात्मकता जुड़ी है। उन्होंने मीडिया और फैंस से अनुरोध किया कि वे किसी भी प्रकार का भ्रम न फैलाएं। जय के अनुसार, उन्होंने इस जुदाई को नाटकीय बनाने के बजाय शांतिपूर्ण अलगाव का रास्ता चुना है और वे हमेशा अच्छे दोस्त बने रहेंगे।

शादी का सफरनामा और दोनों सितारों का वर्क फ्रंट

जय और माही ने साल 2011 में शादी की थी और बीते 15 वर्षों से वे साथ थे। साल 2017 में उन्होंने राजवीर और खुशी को गोद लिया था, जबकि 2019 में उनके घर बेटी तारा का जन्म हुआ। पेशेवर मोर्चे पर बात करें तो जय फिलहाल शो ‘हम रहें ना रहें हम’ में सक्रिय हैं, वहीं माही विज ‘सहर होने को है’ सीरियल के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। भले ही उनका वैवाहिक जीवन समाप्त हो गया हो, लेकिन उनके प्रशंसक उनके करियर में सफलता की कामना कर रहे हैं।

Ayaan Agnihotri Engagement: सलमान के भांजे अयान अग्निहोत्री की सगाई, वायरल हुई मंगेतर की रिंग