Jana Nayagan Release Date: थलपति विजय की ‘जना नायगन’ सिनेमाघरों में जल्द होगी रिलीज, जानें तारीख

थलपति विजय के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म 'जना नायगन' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सेंसर बोर्ड और कानूनी अड़चनों की वजह से फिल्म की रिलीज में काफी देरी हुई है।

Jana Nayagan Release Date

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अप्रैल 1, 2026

Jana Nayagan Release Date: थलपति विजय की अपकमिंग फिल्म ‘जना नायगन’ के फैंस का बेसब्री से इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। पिछले कुछ महीनों में फिल्म की रिलीज़ में कई चुनौतियाँ सामने आई थीं, लेकिन अब रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म अप्रैल के आखिरी हफ़्ते में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

राजपाल यादव का भावुक बयान, पाई-पाई का रख रहा हूं हिसाब, चुकाऊंगा हर चाहने वाले का कर्ज

रिलीज में देरी के पीछे का कारण

Jana Nayagan Release Date
‘जना नायगन’ सिनेमाघरों में जल्द होगी रिलीज

पहले यह फिल्म पोंगल त्योहार के दौरान 9 जनवरी को रिलीज़ होने वाली थी। लेकिन सेंसर बोर्ड से जुड़े मुद्दों और सर्टिफ़िकेशन प्रक्रिया में समय लगने के कारण इसकी रिलीज़ टाल दी गई। मेकर्स को फिल्म के पॉलिटिकल सीन और कुछ डायलॉग्स के कारण अतिरिक्त जांच से गुजरना पड़ा। शुरुआती सेंसर प्रक्रिया में कई ऑब्जेक्शन सामने आए, जिसके बाद फिल्म को रीव्यू के लिए भेजा गया। मुंबई में री-सेंसरशिप कमिटी ने फिल्म देखी और कुछ बदलावों का सुझाव दिया।

इसके अलावा, आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव भी रिलीज़ में देरी का कारण बने। चूंकि चुनाव आचार संहिता लागू थी और मतदान 23 अप्रैल को होना था, इसलिए अधिकारियों ने चुनाव के दौरान सर्टिफ़िकेशन देने के प्रति सावधानी बरती। यही वजह है कि फिल्म की रिलीज़ की संभावना अब चुनाव समाप्त होने के बाद ही है।

रिलीज की संभावित तारीख

फिल्मीबीट की रिपोर्ट के अनुसार, ‘जना नायगन’ के मेकर्स अप्रैल के आखिरी हफ्ते में फिल्म को रिलीज़ करने पर विचार कर रहे हैं। संभावित तारीख़ों के रूप में 24 अप्रैल या 30 अप्रैल पर फिल्म के सिनेमाघरों में आने की उम्मीद है। इस अपडेट ने विजय के फैंस में उत्साह की लहर पैदा कर दी है, जो लंबे समय से अपने पसंदीदा सुपरस्टार की नई फिल्म देखने का इंतजार कर रहे थे।

फिल्म के कलाकार और म्यूजिक

‘जना नायगन’ के निर्देशन का जिम्मा एच. विनोद ने संभाला है। फिल्म में विजय के अलावा पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण और मामिता बैजू जैसे कलाकार शामिल हैं। फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है, जो फिल्म के अनुभव को और भी रोचक बनाने वाला है।

फैंस की प्रतिक्रिया और उम्मीद

फैंस लंबे समय से फिल्म की रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सेंसर और चुनाव प्रक्रिया की बाधाओं के बावजूद, मेकर्स की ओर से यह स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि विजय की यह फिल्म उनके लिए एक यादगार सिनेमाई अनुभव लेकर आएगी।

रामायण के ‘लक्ष्मण’ से मिलने के लिए फैन बना ‘झूठा भाई’, सुनील लहरी ने सुनाया मजेदार किस्सा