Jamui News: जमुई में नाबालिग से बदसलूकी का वीडियो वायरल, NCW सख्त; 3 आरोपी गिरफ्तार

बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की और उसके साथी से कथित बदसलूकी और मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया। NCW ने बिहार DGP से FIR, आरोपियों की पहचान और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Jamui News

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

सितम्बर 21, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Jamui News: बिहार के जमुई जिले में एक नाबालिग लड़की और उसके साथी के साथ कथित तौर पर बदसलूकी, मारपीट और जबरन रोकने का वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने बिहार के डीजीपी को पत्र लिखकर मामले में तत्काल और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में NCW ने मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

Jamui News

बताते चले कि, राष्ट्रीय महिला आयोग ने बिहार पुलिस से वीडियो फुटेज के आधार पर मामले में शामिल सभी लोगों की पहचान करने और कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। आयोग ने पीड़ितों की सुरक्षा, कानूनी सहायता और आवश्यक मनोवैज्ञानिक सहयोग उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया है। साथ ही सोशल मीडिया पर प्रसारित आपत्तिजनक वीडियो की आगे की शेयरिंग रोकने के लिए कानूनी कदम उठाने को कहा गया है। आयोग ने सात दिनों के भीतर कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

वायरल वीडियो में नाबालिग लड़की और उसके साथी को घेरने का दावा

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एक समूह सड़क पर दो किशोरों को घेरता दिखाई देता है। रिपोर्टों के मुताबिक, लड़की के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया, जबकि उसके साथी के साथ मारपीट की गई। वीडियो में लड़की लोगों से उसे जाने देने की अपील करती दिखाई देती है। चूंकि मामला नाबालिगों से जुड़ा है, पीड़ितों की पहचान से संबंधित किसी भी जानकारी को सार्वजनिक करना उचित नहीं है।

जमुई पुलिस ने दर्ज की FIR, तीन आरोपी गिरफ्तार

Jamui News

जमुई पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़ितों की पहचान कर उनके बयान दर्ज किए। पुलिस के अनुसार घटना 19 सितंबर की शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है। मामले में एफआईआर दर्ज की गई है और अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है।

जमुई पुलिस ने जांच के लिए बनाई SIT

मामले की गंभीरता को देखते हुए जमुई पुलिस ने विशेष जांच दल यानी एसआईटी का गठन किया है। पुलिस वीडियो फुटेज और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस की कार्रवाई का उद्देश्य वीडियो में दिखाई देने वाले सभी संदिग्धों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाना है।

राज्य महिला आयोग ने भी जमुई घटना का लिया संज्ञान

Jamui News

राष्ट्रीय महिला आयोग के साथ बिहार राज्य महिला आयोग ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने घटना की जानकारी वीडियो के माध्यम से मिलने की बात कही और मामले में कार्रवाई की जानकारी लेने की बात कही है। आयोग की ओर से पुलिस और प्रशासन से घटना की जांच तथा आगे की कार्रवाई को लेकर जानकारी मांगी जा रही है।

सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद बढ़ी चिंता

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामले को लेकर व्यापक प्रतिक्रिया देखने को मिली। महिला आयोग ने विशेष रूप से वीडियो की आगे शेयरिंग रोकने के लिए कानूनी कार्रवाई की जरूरत बताई है। ऐसे मामलों में पीड़ितों की निजता और गरिमा की रक्षा करना भी जांच प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

पीड़ितों की सुरक्षा और निष्पक्ष जांच पर जोर

राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा, गरिमा और निजता से समझौता नहीं होना चाहिए। आयोग ने बिहार पुलिस से समयबद्ध और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने को कहा है। फिलहाल पुलिस तीन गिरफ्तारियों के बाद मामले में आगे की जांच कर रही है और अन्य संदिग्धों की भूमिका की पड़ताल जारी है।

2