Jammu Kashmir Assembly: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में शुक्रवार, 27 मार्च को बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। नेशनल कांफ्रेंस (NC) के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला और पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की महबूबा मुफ्ती के समर्थक विधायकों ने सदन में ‘इजरायल मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। इसी दौरान ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के बैनर भी विधानसभा परिसर में दिखाए गए।
वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायकों ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के बैनर लहराए और ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए। हंगामे के बीच ‘अमेरिका हाय-हाय’ के नारे भी सुनाई दिए, जिससे सदन का माहौल तनावपूर्ण हो गया।
होर्मुज स्ट्रेट का संकट समाप्त, तेल-गैस वाले देशों का गठबंधन, अब बिना दिक्कत जलेंगे चूल्हे
काले कपड़े पहनकर विरोध जताए NC विधायक

नेशनल कांफ्रेंस के विधायक तनवीर सादिक काले कपड़े पहनकर सदन में आए और माथे पर संदेश लिखे। उनका यह विरोध इजरायल और अमेरिका के खिलाफ था। इस दौरान बीजेपी के विधायकों ने ‘जम्मू को इंसाफ दो’ के नारे लगाए और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से संबंधित मांग भी रखी।
विधायकों ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। हंगामा इतना बढ़ गया कि सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित करनी पड़ी। सदन दोबारा 11 बजे से अपनी कार्यवाही शुरू करेगा।
हंगामे की वजह और विपक्ष का रुख
सदन में हंगामे की शुरुआत इजरायल के खिलाफ नारेबाजी के साथ हुई। सत्ता पक्ष के NC और PDP के विधायकों ने इस दौरान अमेरिका और इजरायल के खिलाफ विरोध जताया। विपक्ष और निर्दलीय विधायकों ने भी हंगामा बढ़ाने में योगदान दिया। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि मार्शल तैनात करना पड़ा और सदन में किसी तरह का हाथापाई होने से बचाया गया।
BJP-कांग्रेस के आमने-सामने
सदन में हंगामे के दौरान BJP और कांग्रेस के विधायकों के बीच आमने-सामने की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों के विधायकों ने अपने-अपने नेताओं के समर्थन में नारे लगाए। बीजेपी विधायकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में और कांग्रेस विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए।
हंगामा इतना बढ़ गया कि यदि मार्शल और सदन अध्यक्ष बीच-बचाव न करते, तो मामला हाथापाई तक पहुंच सकता था। नारेबाजी और पोस्टर प्रदर्शन के कारण सदन का वातावरण तनावपूर्ण बना रहा, और कार्यवाही में बाधा उत्पन्न हुई।









