Jammu Kashmir News: सेना की गाड़ी हादसे का शिकार, डोडा में 10 जवान शहीद और 9 घायल

डोडा में सेना का वाहन खाई में गिर गया, हादसे में 4 जवान शहीद और 9 घायल। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायल जवानों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

डोडा में 4 जवान शहीद और 9 घायल

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 22, 2026

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें सेना का वाहन खाई में गिर गया। इस दर्दनाक घटना में 10 जवानों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हुए हैं। सेना के अधिकारियों ने इस दुर्घटना की पुष्टि की है। जैसे ही हादसे की जानकारी मिली, तुरंत रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

Jammu Kashmir: बडगाम में दो गाड़ियों की भीषण टक्कर में 4 की मौत, 11 घायल

हादसा भदेरवाह के खानी टॉप इलाके

आपको बता दें कि, यह हादसा भदेरवाह क्षेत्र के खानी टॉप इलाके में हुआ। सेना का वाहन पोस्ट पर तैनात जवानों को लेकर जा रहा था, लेकिन ड्राइवर के नियंत्रण खो देने के कारण वाहन 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। वाहन बुलेट प्रूफ था और उसमें कुल 17 जवान सवार थे। दुर्घटना के बाद चार जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हुए।

रेस्क्यू और राहत कार्य

घटना के तुरंत बाद सेना और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। दुर्गम इलाके और प्रतिकूल मौसम के बावजूद रेस्क्यू ऑपरेशन तुरंत शुरू किया गया। घायल जवानों को प्राथमिक उपचार दिया गया और उन्हें एयरलिफ्ट के जरिए उधमपुर ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल तीन जवानों का इलाज उधमपुर सैन्य अस्पताल में चल रहा है।

Delhi AQI: जहरीली धुंध और कड़ाके की ठंड का डबल अटैक, राजधानी में GRAP-4 लागू

घायल जवानों का इलाज

बताते चलें कि, रेस्क्यू के दौरान घायल जवानों को तुरंत प्राथमिक चिकित्सा दी गई। जिन जवानों की स्थिति गंभीर थी, उन्हें एयरलिफ्ट द्वारा उधमपुर सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी घायल जवानों का भी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। सेना ने आश्वासन दिया है कि सभी घायल जवानों की पूरी तरह से देखभाल की जाएगी।

हादसे की वजह और आगे की कार्रवाई

सेना के अधिकारियों के अनुसार, वाहन ऊंचाई पर स्थित पोस्ट की ओर जा रहा था, तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया। वाहन बुलेट प्रूफ था, लेकिन 200 फीट गहरी खाई में गिरने के कारण दुर्घटना गंभीर हुई। अधिकारी यह भी बता रहे हैं कि हादसे की वजहों की जांच की जा रही है और आवश्यक सुरक्षा उपायों की समीक्षा की जाएगी।

Jammu Kashmir: बडगाम में दो गाड़ियों की भीषण टक्कर में 4 की मौत, 11 घायल