Jaipur Chomu Row: राजस्थान के जयपुर जिले के चौमूं में हाल ही में हुई हिंसा के एक हफ्ते बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। शुक्रवार सुबह से ही नगर परिषद और पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
Jaipur Chomu Row: पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, इंटरनेट बंद, भारी तनाव के बीच छावनी बना इलाका
विवाद की पृष्ठभूमि

चौमूं में बीते दिनों मस्जिद के बाहर रेलिंग लगाने को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। प्रदर्शनकारियों की ओर से किए गए पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इस घटना के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अवैध अतिक्रमण हटाने की तैयारी शुरू कर दी थी।
नोटिस और डेडलाइन
नगर परिषद ने मस्जिद के आसपास अतिक्रमण की जद में आने वाली दुकानों और मकानों के बाहर पहले ही नोटिस चस्पा कर दिए थे। इन नोटिसों में संबंधित लोगों को 31 दिसंबर तक जवाब देने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर प्रशासन ने कार्रवाई का फैसला लिया। आज सुबह से ही बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माणों को गिराया जा रहा है।
इमाम चौक इलाके में कार्रवाई
स्थानीय प्रशासन ने इमाम चौक इलाके में बने अवैध निर्माणों को गिराने की प्रक्रिया शुरू की है। चौमूं पुलिस स्टेशन के एसएचओ प्रदीप शर्मा ने कहा कि जो लोग गलत हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पुलिस नगर परिषद के साथ मिलकर काम कर रही है और नगर परिषद ने अतिक्रमण की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।
अधिकारियों का बयान
जयपुर पश्चिम के एडीसीपी ने बताया कि नगर परिषद की ओर से अवैध निर्माणों को गिराने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक 19-20 नोटिस जारी किए गए हैं और उन सभी अतिक्रमणों को हटाने की प्रक्रिया जारी है। गुप्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि कुछ दिन पहले गड़बड़ी करने वाले लोगों के अवैध निर्माणों को भी गिराया जा रहा है।
Indore News: इंदौर की स्वच्छता पर लगा ‘दाग’, गंदा पानी पीने से 8 मौतें, पूरे MP में अलर्ट










