Jabalpur Violence: जबलपुर के आजाद चौक में मंदिर में हिंसा, इलाके में हड़कंप

जबलपुर के आजाद चौक में दुर्गा मंदिर में आरती के दौरान विवाद भड़क गया। दोनों समुदायों में पथराव शुरू हो गया। उपद्रवियों ने मंदिर और आसपास के घरों में तोड़फोड़ की। भारी पुलिस बल तैनात किया गया। 15 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। इलाके में तनाव बढ़ा।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 20, 2026

Jabalpur Violence: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक गंभीर हिंसक घटना सामने आई। आजाद चौक इलाके में स्थित दुर्गा मंदिर में आरती के दौरान एक युवक पर दूसरे समुदाय के लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले के दौरान उपद्रवी तत्वों ने मंदिर की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में तनाव फैल गया और देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए। दोनों पक्षों के लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

MP News: कफ सिरप कांड ने ली एक और जान, 4 साल के बच्चे की नागपुर में मौत

विवाद की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिहोरा के वार्ड नंबर 5 में स्थित दुर्गा मंदिर में आरती चल रही थी। उसी समय मंदिर का लाउडस्पीकर तेज बजाने को लेकर दूसरे समुदाय के लोग नाराज हो गए और आरती कर रहे युवक पर हमला कर दिया। इसके बाद मंदिर के अंदर तोड़फोड़ शुरू हो गई।

मंदिर में हुई तोड़फोड़ की खबर पूरे आजाद चौक इलाके में फैलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। मंदिर और आसपास की मस्जिद आमने-सामने होने के कारण यह इलाका पहले से ही संवेदनशील माना जाता रहा है, जिससे तनाव और बढ़ गया।

उपद्रवियों ने घरों में भी की तोड़फोड़

घटना में शामिल उपद्रवियों ने केवल मंदिर तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि आसपास के कई घरों में भी जमकर तोड़फोड़ की। इससे इलाके में भय और दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए भारी बल तैनात कर दिया। वरिष्ठ अधिकारी जैसे कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और एसपी संपत उपाध्याय भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। पूरे इलाके को सुरक्षा दृष्टि से पूरी तरह से छावनी में बदल दिया गया।

MP News: सतना में BJP नेता की ‘सत्ता की हनक’ निकली, महिला से दरिंदगी के आरोप में पुलिस ने दबोचा

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने देर रात तक इलाके की निगरानी बनाए रखी और 15 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया। अधिकारियों का कहना है कि किसी अप्रिय घटना की सूचना फिलहाल नहीं मिली है।पुलिस घटनास्थल पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए लगातार गश्त कर रही है। कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्थिति का जायजा लेते रहे और तनाव फैलने से रोकने के लिए स्थानीय लोगों को शांत रहने की अपील की।

इलाके में तनाव और सुरक्षा

आजाद चौक का क्षेत्र पहले से ही संवेदनशील माना जाता है क्योंकि यहां मंदिर और मस्जिद आमने-सामने हैं। घटना के बाद स्थानीय लोग और प्रशासन दोनों सतर्क हो गए हैं। भारी पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी से इलाके में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस ने कहा कि हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लगातार गश्त की जा रही है। स्थानीय नागरिकों से भी शांति बनाए रखने और पुलिस के सहयोग करने की अपील की गई है।

MP News: उज्जैन में सीएम मोहन यादव के बेटे का भव्य विवाह, VIP मेहमानों का लगेगा जमावड़ा