Road Accident: जबलपुर में सड़क हादसे से मचा हड़कंप, 2 ने गंवाई जान, कई घायल

जबलपुर के बरेला हाईवे पर तेज रफ्तार क्रेटा कार ने सड़क किनारे बैठे मजदूरों को रौंद दिया, जिसमें 2 महिला मजदूरों की मौत और 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जबलपुर में सड़क हादसे से मचा हड़कंप

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 18, 2026

Road Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बरेला हाईवे पर एक भयावह सड़क हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार क्रेटा कार ने सड़क किनारे बैठे मजदूरों को रौंद दिया। ये मजदूर हाईवे पर लगी ग्रिल की पेंटिंग का काम पूरा करने के बाद वहीं बैठकर भोजन कर रहे थे। अचानक अनियंत्रित कार ने 13 मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दो महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

MP News: सतना में BJP नेता की ‘सत्ता की हनक’ निकली, महिला से दरिंदगी के आरोप में पुलिस ने दबोचा

चीख-पुकार और अफरातफरी

आपको बता दें कि, हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। थोड़ी ही देर में थाना प्रभारी अनिल पटेल अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजा। घायलों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

आरोपी ड्राइवर फरार

जबलपुर में सड़क हादसे से मचा हड़कंप
जबलपुर में सड़क हादसे से मचा हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा करने वाली कार सफेद रंग की थी और उस पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। कार मजदूरों को रौंदते हुए फरार हो गई। पुलिस ने अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पल्लवी शुक्ला ने बताया कि हादसे के समय लगभग 24 मजदूर काम कर रहे थे और भोजन के लिए बैठे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।

MP News: उज्जैन में सीएम मोहन यादव के बेटे का भव्य विवाह, VIP मेहमानों का लगेगा जमावड़ा

माढ़ोताल में दूसरा हादसा

जबलपुर के माढ़ोताल स्थित सुरतलाई इलाके में भी एक बड़ा हादसा हुआ। यहां एक बेकाबू बस ने पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारी और फिर यात्रियों से भरी ऑटो को रौंद दिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो बेहद भयावह है और इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

घायलों का इलाज और जांच

दोनों हादसों में घायल हुए लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने घटनास्थलों की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज व चश्मदीदों के बयान के आधार पर आरोपी चालकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

MP News: IAS संतोष वर्मा को मोहन सरकार का नोटिस, ब्राह्मण बेटियों पर अभद्र टिप्पणी से प्रदेश में बवाल

सड़क सुरक्षा पर सवाल

जबलपुर में लगातार हो रहे सड़क हादसों ने यातायात सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के कारण आम लोगों की जान खतरे में पड़ रही है। मजदूरों और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।