IT Raid in UP: उत्तर प्रदेश में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के आवास और प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग ने बुधवार को छापेमारी की। बलिया के रसड़ा से लगातार तीसरी बार विधायक बने उमाशंकर सिंह कैंसर से पीड़ित हैं। लखनऊ के गोमती नगर स्थित उनके आवास पर सुबह से ही आयकर विभाग की टीम पहुंची। इस कार्रवाई में तीन दर्जन से अधिक अधिकारी और पुलिस बल शामिल रहे। बताया जा रहा है कि 50 से अधिक अधिकारियों की टीम उनके आवास और कार्यालय में दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है।
T20 World Cup: सेमीफाइनल की रेस से बाहर होगा पाकिस्तान? Irfan Pathan ने ‘ट्रोल मीडिया’ को लताड़ा
बलिया में भी छापेमारी

लखनऊ के साथ-साथ बलिया में भी आयकर विभाग की टीम ने उमाशंकर सिंह के आवास और प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। सुबह कई गाड़ियों के साथ अफसर पहुंचे और पूरे घर को घेर लिया। आने-जाने पर रोक लगा दी गई। टीम फाइलें, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य रिकॉर्ड खंगाल रही है। सूत्रों के अनुसार, विभाग वित्तीय लेन-देन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रहा है।
ईडी और पुलिस की मौजूदगी
बसपा विधायक के बलिया स्थित प्लांट पर भी ईडी और पुलिस की टीम पहुंची। प्लांट के गेट को बंद कर दिया गया और किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। अफसर अंदर मौजूद दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं।
राजनीतिक हलचल
इस अचानक हुई छापेमारी से राजनीतिक और स्थानीय स्तर पर हलचल मच गई है। उमाशंकर सिंह की फर्म पीडब्ल्यू बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करती है, जिसके चलते जांच को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, आयकर विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
उमाशंकर सिंह के आवास और प्रतिष्ठानों पर हुई इस छापेमारी ने प्रदेश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। फिलहाल जांच जारी है और विभाग वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की गहराई से पड़ताल कर रहा है। आने वाले दिनों में इस कार्रवाई से जुड़े और भी खुलासे सामने आ सकते हैं।









