Iran Israel US War में भारत कर सकता है मध्यस्थता? इजराइल विदेश मंत्रालय की विशेष दूत ने की अपील

पश्चिम एशिया में जारी ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच इजराइल के विदेश मंत्रालय की विशेष दूत फ्लेर हसन-नहूम ने भारत की कूटनीतिक भूमिका की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि सभी देशों के साथ अच्छे संबंधों के चलते भारत, पाकिस्तान की तुलना में कहीं बेहतर मध्यस्थ साबित हो सकता है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी जल्द समझौते की उम्मीद जताई है।

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

मार्च 31, 2026

Iran Israel US War: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष अब दूसरे महीने में पहुंच चुका है और इसी बीच इजराइल के विदेश मंत्रालय की विशेष दूत फ्लेर हसन-नहूम ने बड़ा बयान दिया है।उन्होंने कहा कि,ये संघर्ष शुरू से ही एक ‘मल्टी-फ्रंट यानी कई मोर्चों वाला क्षेत्रीय युद्ध’ बन गया था और इजराइल ने इसमें सैन्य रूप से काफी बढ़त हासिल की है।साथ ही पाकिस्तान की संभावित मध्यस्थता पर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा,पाकिस्तान खुद आतंकवाद की समस्या से जूझ रहा है और वो इस मामले में ज्यादा सफल नहीं होगा।

पश्चिम एशिया संकट में भारत की मध्यस्थता पर जोर

वहीं भारत की भूमिका की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि,भारत के सभी देशों के साथ अच्छे संबंध हैं और वह पाकिस्तान से बेहतर मध्यस्थ साबित हो सकता है।इजराइल विदेश मंत्रालय की विशेषदूत ने बताया कि,7 अक्तूबर को दक्षिण से हमास ने हमला किया जिसे उन्होंने ईरान का समर्थन प्राप्त संगठन बताया।इसके अगले ही दिन उत्तर दिशा से भी हमला हुआ जिससे यह साफ हो गया इजराइल को एक साथ कई मोर्चों पर लड़ना पड़ रहा है।

ट्रंप ने जल्द समझौते की बात कही

इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध को एक महीने से अधिक समय हो गया है और हमले लगातार बढ़ रहे हैं,जबकि ट्रंप ने जल्द समझौते की बात कही है।युद्ध में एक भारतीय की मौत से चिंता बढ़ी है लेकिन अब तक किसी समाधान के संकेत नहीं मिले हैं।इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि,ईरान के साथ जल्द समझौता हो सकता है,हालांकि ईरान फिलहाल झुकने के संकेत नहीं दे रहा है।

ईरान का इजराइल के तेल रिफाइनरी पर हमला

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि,अमेरिका ईरान में अपनी सैन्य कार्रवाई खत्म करने के लिए एक नए और समझदार शासन के साथ गंभीर बातचीत कर रहा है और जल्द ही किसी समझौते की संभावना है।ईरान ने इजराइल के शहर हाइफा में एक तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया,जिससे धुएं का गुबार उठता देखा गया।हालांकि इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

इजराइल का ईरान पर जवाबी हमला

इजराइल के ऊर्जा मंत्री एली कोहेन ने कहा कि,उत्पादन सुविधाओं को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।इजराइल ने जवाबी कार्रवाई जारी रखते हुए बेरूत के बीर हसीन इलाके में हमला किया,जहां एक अपार्टमेंट के बाहर भारी तबाही देखी गई और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

हमले में एक भारतीय कर्मचारी की मौत

ईरान ने दक्षिणी इजराइल के एक औद्योगिक परिसर पर हमला किया, जिससे वहां भीषण आग लग गई।आग बुझाने के लिए फायर एंड रेस्क्यू टीम को मौके पर तैनात किया गया।तनाव के बढ़ते माहौल के बीच ईरान ने कुवैत के एक प्रमुख बिजली और जल संयंत्र को भी निशाना बनाया। इस हमले में एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई भारत सरकार ने इस घटना पर गहरी चिंता जताई है।