Israel-US Iran War: मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच तवान लगातार बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। इसी बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के प्रमुख शहरों अबू धाबी और दुबई के हवाई अड्डों पर हमलों की खबर सामने आई है। अबू धाबी के जायेद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए हैं। वहीं दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी 4 लोग घायल हुए। विशेषज्ञों का मानना है कि ये घटनाएं रात में ईरान द्वारा किए गए हमलों से जुड़ी हो सकती हैं। अमेरिका के मिसाइल हमलों और उसके बाद क्षेत्रीय ठिकानों पर जवाबी हमलों के कारण कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं।
Israel-Iran War: तेहरान पर इजरायली वायुसेना की बड़ी कार्रवाई, सैन्य ठिकाने तबाह
अबू धाबी और दुबई में नुकसान
अबू धाबी एयरपोर्ट्स ने एक्स (X) पर पोस्ट कर बताया कि विस्फोट में एक एशियाई नागरिक की मौत हुई और सात लोग घायल हुए। हालांकि एयरपोर्ट ने अफवाहें फैलने से बचने की अपील भी की। दुबई मीडिया के अनुसार, वहां एक कॉन्कोर्स को हल्का नुकसान पहुंचा, जिसमें चार कर्मचारी घायल हुए। रॉयटर्स की रिपोर्ट में बताया गया कि रात के ईरानी हमले में एक टर्मिनल को भी नुकसान हुआ। एहतियातन दोनों हवाई अड्डों से उड़ानें रोक दी गईं।
दुबई के प्रसिद्ध बुर्ज अल अरब होटल के बाहरी हिस्से पर ड्रोन को मार गिराने के दौरान आग लग गई, जिसे तुरंत सिविल डिफेंस टीम ने काबू में किया। शहर के एक अन्य लक्जरी होटल को भी गिरती मिसाइल के मलबे से हल्का नुकसान पहुंचा।
Supreme Leader Khamenei Dead: Khamenei की मौत से टूटा Iran का सब्र,खाड़ी देशों में तनावपूर्ण हालात पर भारत ने जताई चिंता
ब्रिटेन की चेतावनी और नागरिकों की सुरक्षा

ब्रिटेन के विदेश कार्यालय (FCDO) ने मध्य पूर्व में रह रहे ब्रिटिश नागरिकों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर शरण लेने और इज़राइल-फिलिस्तीन यात्रा से बचने की सलाह दी है। FCDO ने कहा कि लोग सुरक्षित स्थान पर रहें और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। हवाई क्षेत्र और एयरपोर्ट बंद होने के कारण UAE और कतर में हजारों ब्रिटिश नागरिक फंसे हुए हैं। ब्रिटिश एयरवेज ने दुबई, दोहा, अम्मान और अबू धाबी की उड़ानें रद्द कर दी हैं, जबकि तेल अवीव और बहरीन की उड़ानें 3 मार्च तक निलंबित की गई हैं।
अंतरराष्ट्रीय और भारतीय एयरलाइन प्रभावित
लंदन से दोहा जा रही ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान को भी बीच रास्ते में वापस लौटना पड़ा। लंदन हीथ्रो एयरपोर्ट ने कहा कि कुछ उड़ानें रद्द या विलंबित हुई हैं। एमिरेट्स, कतर एयरवेज और एतिहाद एयरवेज जैसी प्रमुख एयरलाइनों की उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं। भारत के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि घरेलू एयरलाइनों की 400 से अधिक उड़ानें रद्द की गईं और रविवार को भी काफी उड़ानों में रुकावट की संभावना है।
Iran Pakistan Tension: क्या सऊदी पर हमले के बाद ईरान पर पलटवार करेगा पाकिस्तान?
एयरपोर्ट पर यात्री और ट्रांजिट प्रभावित
दुबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, दुबई वर्ल्ड सेंट्रल (अल मकतूम) और अबू धाबी के ज़ायेद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर सभी उड़ानें निलंबित हैं। विश्लेषण कंपनी Cirium के अनुसार, दुबई, दोहा और अबू धाबी में रोजाना करीब 90,000 यात्री सिर्फ एमिरेट्स, कतर एयरवेज और एतिहाद एयरवेज के माध्यम से ट्रांजिट करते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुबई में सायरन बजने के बाद लोग शरण लेने के लिए भागते दिखे। शहर के ऊपर कम से कम तीन बड़े धमाके सुने गए। दोहा में भी एक मिसाइल गिरने के बाद विस्फोट हुआ।










