Operation Sindoor: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और ईरान से जुड़े संघर्ष के बीच एक बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या पाकिस्तान भारत के खिलाफ कोई नई और खतरनाक साजिश रच रहा है। खुफिया एजेंसियों के इनपुट के अनुसार, पाकिस्तान सीमा से लगे भारतीय इलाकों में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश में हो सकता है।
बताया जा रहा है कि पिछले साल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में महज 48 घंटे में दबाव में आने वाला पाकिस्तान अब फिर से आक्रामक रुख दिखा रहा है। इसी क्रम में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भारत को लगातार चेतावनी भरे बयान दे रहे हैं।
वहीं, भारत की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी साफ शब्दों में पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया है। ऐसे हालात में यह सवाल उठना लाजमी है कि क्या दोनों देशों के बीच एक बार फिर तनाव बढ़कर युद्ध जैसी स्थिति तक पहुंच सकता है।










