Iran US War: मिडिल ईस्ट (Middle East) में लंबे समय से जारी भयंकर तनाव और युद्ध की आहट के बीच इस वक्त की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय खबर सामने आ रही है। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को हमेशा के लिए समाप्त करने के उद्देश्य से एक महाडील फाइनल हो चुकी है, जिसके अंतिम ड्राफ्ट का आधिकारिक ऐलान कुछ ही घंटों में किया जा सकता है। वैश्विक शांति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे इस समझौते में पाकिस्तान और कतर बहुत बड़ी मध्यस्थ (Mediator) की भूमिका निभा रहे हैं। इस डील को अंतिम रूप देने और दुनिया के सामने रिलीज करने के लिए पर्दे के पीछे की कूटनीति अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी है।
Mount Everest Record : माउंट एवरेस्ट पर नया रिकॉर्ड, एक दिन में शिखर पर पहुंचे 274 पर्वतारोही
तेहरान पहुंचे पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘इर्ना’ (IRNA) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इस महाडील को अमलीजामा पहनाने के लिए पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर खुद ईरान की राजधानी तेहरान के लिए रवाना हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि मुनीर के तेहरान पहुंचते ही दोनों देशों के बीच तैयार हुए अंतिम ड्राफ्ट समझौते को आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया जाएगा।
इस कूटनीतिक हलचल को मजबूत करने के लिए पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने शुक्रवार को तेहरान में ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची से पिछले 24 घंटे के भीतर दूसरी बार बेहद गोपनीय और उच्च स्तरीय मुलाकात की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध को रोकने के लिए प्रस्तावित शर्तों और अंतिम बिंदुओं पर बारीक विचार-विमर्श करना था।
ड्राफ्ट डील की बड़ी बातें
अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थान ‘अल अरबिया’ की एक विशेष रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच तैयार हुए इस ऐतिहासिक शांति समझौते (Draft Deal) में दोनों पक्षों के बीच कई बेहद महत्वपूर्ण और कड़े मुद्दों पर सहमति बन चुकी है, जो निम्नलिखित हैं:
सैन्य अभियानों पर पूर्ण रोक: दोनों देश जमीन, समुद्र और आसमान, यानी हर मोर्चे पर एक-दूसरे के खिलाफ जारी अपनी तमाम सैन्य कार्रवाइयों को तुरंत प्रभाव से बंद करेंगे।
दुश्मनी का खात्मा: सैन्य और नागरिक इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना न बनाने के साथ-साथ मीडिया के जरिए एक-दूसरे के खिलाफ फैलाए जाने वाले प्रोपेगैंडा और दुश्मनी को पूरी तरह खत्म किया जाएगा।
संप्रभुता का सम्मान: दोनों पक्ष एक-दूसरे की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं का सम्मान करेंगे और अंदरूनी मामलों में दखलअंदाजी बंद करेंगे।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर खुली आवाजाही: वैश्विक व्यापार के लिए सबसे संवेदनशील माने जाने वाले ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ (Strait of Hormuz) में जहाजों की आवाजाही को पूरी तरह से मुक्त (Free) रखा जाएगा।
जॉइंट मॉनिटरिंग सिस्टम: यदि भविष्य में दोनों देशों के बीच दोबारा कोई मतभेद या विवाद पैदा होता है, तो उसे बातचीत से सुलझाने के लिए एक साझा निगरानी प्रणाली का गठन किया जाएगा।
कतर ने भी तेहरान भेजी अपनी स्पेशल टीम
न्यूज एजेंसी ‘रॉयटर्स’ ने सूत्रों के हवाले से बड़ा दावा किया है कि इस महाडील को सुरक्षित और तय समय पर पूरा कराने के लिए कतर ने भी अमेरिका के साथ सीधा तालमेल बिठाकर अपनी एक स्पेशल कूटनीतिक टीम को तेहरान भेजा है। कतर और पाकिस्तान के इस साझा प्रयास से दोनों महाशक्तियां युद्ध विराम के बेहद करीब पहुंच चुकी हैं।
इस बीच ईरानी मीडिया के हवाले से खबर है कि ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघर गालिबाफ ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई को अमेरिका के साथ होने वाली इस ऐतिहासिक वार्ता के लिए ईरानी दल का नया मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच संदेशों और अंतिम दस्तावेजों का तेजी से आदान-प्रदान हो रहा है और किसी भी वक्त दुनिया को इस महायुद्ध के टलने की बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
US THAAD Air Defense: अमेरिकी THAAD इंटरसेप्टर्स का आधा स्टॉक खाली, इजरायल रक्षा में बड़ा खुलासा










