Iran UAE Tension: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव को देखते हुए अबू धाबी स्थित BAPS हिंदू मंदिर सोमवार से लेकर 9 मार्च 2026 तक लोगों के लिए बंद करने का ऐलान करने का ऐलान किया गया है। मंदिर प्रशासन ने बयान जारी करते हुए कहा कि वर्तमान सुरक्षा स्थिति को देखते हुए ये कदम उठाया गया है। इस दौरान सिर्फ मंदिर के स्वामी सभी की सुरक्षा, शांति और कल्याण की कामना करते हुए मंदिर में प्रार्थना करेंगे।
पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन
आपको बता दें कि, BAPS अबू धाबी मंदिर का उदघाटन 2 साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था, जिसके बाद ये मंदिर धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बन गया था। हालाकिं, वर्तमान में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़के तनाव के कारण मंदिर प्रशासन ने सुरक्षाक को प्राथमिकता देते हुए इसे अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया।
ईरान-यूएई तनाव और सुरक्षा उपाय
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण अबू धाबी और दुबई हवाई अड्डों पर हमले हुए हैं। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड ने खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। लगातार हो रहे हमलों के कारण खाड़ी देश, जैसे यूएई और सऊदी अरब, ने अपने एयर स्पेस पर रोक लगा दी है और सुरक्षा को बढ़ाने के उपाय किए हैं।
घायल भारतीय नागरिक की जानकारी

संयुक्त अरब अमीरात की सरकार ने बताया कि ईरानी सैन्य हमलों में 58 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं, जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार, 1 मार्च 2026 को कहा कि उन्हें घायल भारतीय नागरिक की जानकारी मिली है और दूतावास अस्पताल अधिकारियों के संपर्क में है।
UAE की सुरक्षा प्रतिक्रिया
यूएई के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ईरानी हमलों की शुरुआत से अब तक उसकी सेना ने 165 बैलिस्टिक मिसाइलों, 2 क्रूज़ मिसाइलों और 541 ड्रोन हमलों का सामना किया है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं और किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार हैं।
मंदिर में प्रार्थना और सामाजिक संदेश
BAPS हिंदू मंदिर ने अपने बयान में कहा कि मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए मंदिर को बंद करना आवश्यक था। मंदिर के स्वामी इस दौरान सभी के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण की कामना करेंगे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे मंदिर आने की योजना फिलहाल स्थगित कर दें और सुरक्षा उपायों का पालन करें।










