Supreme Leader Khamenei Dead: Khamenei की मौत से टूटा Iran का सब्र,खाड़ी देशों में तनावपूर्ण हालात पर भारत ने जताई चिंता

ईरान और इजरायल के बीच छिड़ा संघर्ष अब चरम पर है। खामेनेई की मौत की खबरों के बीच ईरान ने इजरायल पर मिसाइल हमले तेज कर दिए हैं। भारत सरकार ने खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों के लिए सुरक्षा एडवायजरी जारी की है और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइनों को उड़ानों के रूट बदलने के निर्देश दिए हैं।

Supreme Leader Khamenei Dead

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

मार्च 1, 2026

Supreme Leader Khamenei Dead:  खाड़ी देशों में तनावपूर्ण हालात पर भारत ने गहरी चिंता व्यक्त की है।भारत के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है और सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है।भारत सरकार ने स्थिति को और न बढ़ाने के साथ ही नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील भी की गई है।भारत ने कहा है कि,मूल मुद्दों के समाधान के लिए संवाद और कूटनीति का रास्ता अपनाया जाना चाहिए साथ ही खाड़ी देशों में मौजूद भारतीयों को सतर्क रहने और दूतावासों के सम्पर्क में रहने की अपील भी की गई है।

Iran-US Conflict: मिसाइलों की बौछार के बीच शांत क्यों है ओमान? जानिए ईरान से दोस्ती का राज

ईरान-इजरायल के बीच छिड़ी जंग हुई तेज

वहीं इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष तेज होता जा रहा है।इजराइल के हमले के बाद अब ईरान ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है।ईरान की तरफ से इजराइल के हाइफा शहर को निशाना बनाकर मिसाइलें दागी गईं लेकिन आयरन डोम ने समय रहते सभी मिसाइलों को सफलतापूर्वक रोक लिया।फिलहाल इजरायल में लगातार युद्ध के सायरन बज रहे हैं और इजरायल को लोगों को बंकर में रहने की सलाह दी गई है।

भारतीय दूतावास ने जारी की एडवायजरी

यूएई में ईरान के हमलों की खबर के बीच अबू धाबी में भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है।दुबई और अबूधाबी में रहने वाले भारतीयों से दूतावास के सम्पर्क में रहने के लिए कहा गया है।इसके लिए टोल फ्री नम्बर और सोशल मीडिया नम्बर भी जारी किए गए हैं।वहीं सऊदी अरब में भी भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है। रियाद में भारतीय दूतावास ने सभी भारतीयों से सुरक्षा गाइडलाइन्स का पालन करने की अपील की है साथ ही हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किए गए हैं जिन पर फोन कर एम्बेसी से सम्पर्क किया जा सकता है।वहीं ओमान में भी भारतीय दूतावास ने भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है। लोगों से दूतावास के सम्पर्क में रहने के लिए कहा गया है।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने की बैठक

ईरान पर अमेरिका और इजराइल की सैन्य कार्रवाई के चलते केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय लगातार सक्रिय है।स्थिति को देखते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर संभावित प्रभाव की व्यापक समीक्षा की है। बैठक में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए उपस्थित रहे।बैठक में यात्रियों की सुरक्षा,परिचालन की निरंतरता और रियल-टाइम समन्वय पर जोर दिया गया, खासकर क्षेत्र में लागू एयरस्पेस प्रतिबंधों और NOTAM के मद्देनज़र भारतीय एयरलाइनों को एयरस्पेस एडवाइजरी पर लगातार निगरानी रखने और जरूरत पड़ने पर उड़ानों को रीरूट या डायवर्जन करने के निर्देश दिए गए हैं।

DGCA को सुरक्षा नियमों के पालन की निगरानी के निर्देश

देश के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों को ऑपरेशनल अलर्ट पर रखा गया है ताकि संभावित डायवर्जन और यात्रियों की सुविधाओं का प्रबंधन किया जा सके। DGCA को सुरक्षा नियमों और क्रू ड्यूटी टाइम के पालन की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।इसके साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय, विदेश मंत्रालय के साथ भी संपर्क में है। यात्रियों को अपनी एयरलाइनों से नियमित संपर्क में रहने की सलाह दी गई है।सरकार का कहना है कि,यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Explosion In Nagpur: बारूद फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 15 मजदूरों की दर्दनाक मौत से दहला इलाका